Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई ने लिया ऐतिहासिक फैसला, अब भारत आने वाले हर देश को इस पड़ोसी देश से खेलना होगा पहले क्रिकेट

बीसीसीआई हमेशा से ही अफगान क्रिकेट के लिए कुछ न कुछ करती करती है. बीसीसीआई ने हमेशा से ही अफगान क्रिकेट को बढ़ावा देने की कोशिश की है. इस कड़ी में अब बीसीसीआई ने एक और बड़ा कदम उठा लिया है. जिससे अफगान क्रिकेट को काफी ज्यादा फायदा मिलेगा.

बीसीसीआई ने उठाया ये बड़ा कदम 

बीसीसीआई ने घोषणा की है कि भारत का दौरा करने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय टीमें अब से अफगानिस्तान के खिलाफ एक अभ्यास मैच खेलेंगी.

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के अनुसार बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने यहां अपने दौरे के दौरान यह घोषणा की. दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों पर चर्चा के लिए चौधरी यहां आए हैं.

आप को बता दे कि भारत 14 से 18 जून तक अफगानिस्तान के ऐतिहासिक पहले क्रिकेट टेस्ट की बेंगलुरु में मेजबानी करेगा. वहीं चौधरी ने आगे कहा कि

“इस फैसले से खिलाड़ियों के मनोबल और कौशल में इजाफा होगा. अध्यक्ष (आतिफ) के निमंत्रण पर काबुल आना सम्मान की बात है. अफगानिस्तान के खिलाफ उसके पहले ऐतिहासिक टेस्ट में खेलना हमारे लिए सम्मान की बात है और हम इस मौके को जाने नहीं देना चाहते. क्रिकेट से दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे और शांति का संदेश जाएगा.”

अफगान क्रिकेट बोर्ड है आभारी 

Afghanistan were awarded Test status in June 2017

एसीबी के अध्यक्ष आतिफ ने कहा कि “अफगानिस्तान अब आईसीसी का पूर्ण सदस्य है और हमारे बीसीसीआई के साथ अच्छे संबंध हैं, जिसमें और मजबूती आएगी जब हम देश में खेल के विकास के लिये आगे एक साथ काम करेंगे.”

आतिफ ने ग्रेटर नोएडा के अलावा अफगानिस्तान के घरेलू मैचों के लिए देहरादून में दूसरा स्टेडियम मुहैया कराने के लिए बीसीसीआई का आभार व्यक्त किया.
आप को बता दे कि अफगानिस्तान देहरादून में बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की शृंखला की ‘मेजबानी’ करेगा. बीसीसीआई के इस निर्णय के बाद अफगान क्रिकेट में अब और ज्यादा सुधार की संभावना बढ़ गई है.

The post बीसीसीआई ने लिया ऐतिहासिक फैसला, अब भारत आने वाले हर देश को इस पड़ोसी देश से खेलना होगा पहले क्रिकेट appeared first on SportzWiki Hindi.