स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में 6 बार की विजेता रही भारतीय टीम को हराकर महिला एशिया कप का ख़िताब अपने नाम करने वाली बांग्लादेश महिला टीम ने सबको चौंका दिया। यह कारनामा करने के बाद महिला टीम के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। बताया जा रहा है की बोर्ड द्वारा सभी खिलाडियों को काफी अच्छी नगद राशि दी जाएगी। सभी देश अपने खिलाडियों द्वारा अच्छा प्रदर्शन करने पर वहा की सरकार और बोर्ड द्वारा खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिए जाते है और ऐसा ही काम बांग्लादेश बोर्ड ने किया है।
खबरों कई मुताबिक बताया जा रहा है की एशिया कप टी 20 टूर्नामेंट के फाइनल में भारत को हराने वाली बांग्लादेश महिला टीम पर धन की बारिश करते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बांग्लादेश के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार में 10 लाख टका दिया जाने की घोषणा की। बोर्ड का मानना है की यह देश के लिए गर्व की बात है की देश की बेटियों ने यह काम किया है।
बताया जा रहा है की बुधवार को बांग्लादेशी टीम के स्वदेश लौटने पर टीम का शानदार स्वागत किया जाएगा तो वहीं बीसीबी ने टीम को दो करोड़ टका यानी 236000 डालर का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। बांग्लादेश की महिला टीम ने कुआलालंपुर में रविवार को हुए एशियाकप के फाइनल में छह बार की चैंपियन भारत की महिला क्रिकेट टीम को तीन विकेट से हराकर पहली बार खिताब जीता।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि प्रत्येक खिलाड़ी को नकद पुरस्कार के रूप में 10 लाख टका यानी 14800 डालर मिलेंगे जबकि बताया गया है की कोचिंग और प्रबंधन स्टाफ को बोर्ड द्वारा लगभग 75000 डालर बांटे जाएंगे। बांग्लादेश ने फाइनल में छह बार के चैंपियन को हराकर पहली बार एशिया कप खिताब जीता है। स्वदेश लौटने पर टीम का शानदार स्वागत कर उनको सम्मानित किया जाएगा।
Herald