भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंड खिलाड़ी हार्दिक पंड्या का कद समय के साथ भारतीय टीम में लगातार ऊंचा होता जा रहा है। हार्दिक पंड्या भारत के साथ ही मौजूदा समय में विश्व क्रिकेट के सबसे अच्छे ऑलराउंडर्स में शुमार हैं। हार्दिक पंड्या भारतीय टीम के फिटनेस सेशन के दौरान फुटबॉल खेलने में सबसे उत्साही खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।

फुटबॉल के क्रेजी खिलाड़ी हैं स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या
इन दिनों फुटबॉल का मौसम चल रहा है यानि रूस की मेजबानी में फीफा फुटबॉल विश्वकप खेला जा रहा है। जिसका खुमार पूरे खेल जगत पर चढ़ा हुआ है। और आज हम आपको इसी खुमारी के बीच भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या के फुटबॉल कनेक्शन को लेकर करते हैं।

हार्दिक के फुटबॉल प्रेम को इस तोहफे ने लगाए चार चांद
पहले तो आपको बता दे कि भारतीय टीम के अनिवार्य कर दिए गए फिटनेश सेशन में हार्दिक पंड्या बड़े गर्मजोशी से भाग लेते हैं। यानि इस स्टार ऑलराउंडर का फुटबॉल प्रेम तो हमें भारतीय टीम के फुटबॉल सेशन में कई बार नजर आया है। और हार्दिक पंड्या के फुटबॉल प्रेम को चार चांद लगाने का काम किया है इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने…

मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब और गल्फ इंडिया ऑइल ने हार्दिक को दिया खास तोहफा
जी हां भारतीय टीम के उभरते सितारें हार्दिक पंड्या को गुरूवार को मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब और गल्फ इंडिया ऑइल ने मिलकर एक खास तोहफा दिया है। हार्दिक पंड्या को इन्होंने मिलकर मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब की जर्सी प्रदान की है। इस जर्सी पर मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाड़ियों के हस्ताक्षर किए हुए हैं और ये एक फ्रेम में प्रदर्शित किया है।
Delighted to bring great performers across sports together! #SportingGulf @hardikpandya7 @ManUtd pic.twitter.com/afzEPRBrI6
— Gulf Oil India (@GulfOilIndia) June 21, 2018
मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब की जर्सी उपहार में मिलने पर हार्दिक पंड्या की प्रतिक्रिया
हार्दिक पंड्या को मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब और गल्फ इंडिया ऑइल के द्वारा दिए गए इस तोहफे के बाद हार्दिक पंड्या ने रिट्वीट किया। और हार्दिक ने लिखा कि “इस प्रतिष्ठित उपहार के लिए गल्फ ऑइल इंडिया और मैनचेस्टर यूनाइटेड को बहुत बड़ा धन्यवाद। ये सीधे मेरी दीवार पर जाएगा।”
A big thank you to @GulfOilIndia and @ManUtd for this iconic gift!
This is going straight up on my wall!#SportingGulf https://t.co/6nUi5RANKb
— hardik pandya (@hardikpandya7) June 21, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को इंग्लैंड के मैनचेस्टर क्लब ने दिया जर्सी, तो हार्दिक ने खास अंदाज में किया धन्यवाद appeared first on SportzWiki Hindi.