Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धवन ने तोड़ा सहवाग का यह रिकॉर्ड, शामिल हुए ब्रैडमैन के क्ल्ब में

बेंगलुरू। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट मैच के शुरुआती दिन लंच से पहले शतक जडक़र एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है।टीम इंडिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन ने लंच से पहले 104 रन बनाए और इसके साथ ही वह मैच के पहले दिन लंच से पहले शतक पूरा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

पहले वनडे में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने लंच से पूर्व शतक लगाकर पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज विरेन्द्र सहवाग का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। इसस पहले पहले दिन लंच से पूर्व सर्वाधिक रन बनाने का कीर्तिमान वीरेंद्र सहवाग के नाम पर था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2006 में 99 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड महिला टीम और अमेलिया केर ने बनाए ये विश्व रिकॉर्ड

धवन इस उपलब्धि के साथ डॉन ब्रैडमैन जैसे महान क्रिकेटर के विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए हैं। वह ऐसा करने वाले विश्व के छठे बल्लेबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले यह ऑस्ट्रेलिया के विक्टर ट्रंपर ने लंच से पूर्व ही शतक लगाने की उपलब्धि हासिल की थी।

ऐतिहासिक टेस्ट: लंच तक ही धवन ने ठोका शतक, भारत ने बनाए 157 रन

उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1902 में मैनचेस्टर में नाबाद 103 रन का स्कोर खड़ा किया था। कंगारू टीम के ही चार्ली मैकार्टनी ने 1926 में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में लंच से पूर्व नाबाद 112 रन बनाए थे।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ 1930 में लीड्स में अपनी 105 रन पहले दिन लंच से पूर्व बनाए थे। इस मैच में उन्होंने 334 रन की रिकॉर्ड पारी ख्ेाली।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 1976 में पाकिस्तान के माजिद खान ने कराची में नाबाद 108 रन और दक्षिण अफ्रीका में हुए बॉल टैंपरिंग विवाद के कारण अभी एक साल का प्रतिबंध झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के सलामी डेविड वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ 2017 में सिडनी में नाबाद 100 रन बनाए थे।