भारतीय टीम में जगह बनाना भारत के हर क्रिकेटर का सपना होता है, लेकिन 1 अरब 31 करोड़ वाले इस देश में बहुत कम ही ऐसे खिलाड़ी होते है. जिन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका मिल पाता है.
आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है. जिन्हें भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने बार-बार फ्लॉप होने के बावजूद कई मौके दिए. आज भी है यह बात पहेली बनी हुई है, कि आखिर भारतीय चयनकर्ताओं ने इन खिलाड़ियों को क्यों इतने ज्यादा मौके दिए.
आइये डालते है एक नजर खराब प्रदर्शन के बावजूद कई मौके मिलने वाले खिलाड़ियों पर :
स्टुअर्ट बिन्नी

इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम स्टुअर्ट बिन्नी का ही आता है. बिन्नी ने भारतीय टीम के लिए 6 टेस्ट मैच, 14 वनडे मैच और 3 टी-20 मैच खेले.
बिन्नी ने जहां टेस्ट में 21.54 की औसत से 194 रन बनाये. वही उन्होंने वनडे में 28.75 की औसत से 230 रन बनाये. वही उन्होंने टी-20 क्रिकेट करियर में 17.5 की औसत से 35 रन बनाये हुए है.
वह गेंदबाजी में भी भारत के लिए कुछ खास नहीं कर पाये थे, लेकिन उनके इस खराब प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने उन्हें कई मौके दिए. हालाँकि, बिन्नी जब भारतीय टीम में खेल रहे थे, तो उनके पिता रोजर बिन्नी भारतीय टीम के चयनकर्ता पैनल में शामिल थे.
The post आज भी है यह बात बनी हुई है पहेली, कि आखिर भारतीय चयनकर्ताओं ने इन खिलाड़ियों को क्यों दिए इतने मौके appeared first on SportzWiki Hindi.