भारतीय टीम और आयरलैंड की टीम के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा और आखिरी टी-20 मैच द विलेज डब्लिन के मैदान पर खेला जा रहा है.
आपकों बता दें, कि भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले मैच का टॉस आयरलैंड की टीम ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
रैना और राहुल की पारियों से खड़ा किया 213 रन का बड़ा स्कोर

भारतीय टीम ने आज अपनी प्लेइंग इलेवन में कुल चार बदलाव किये है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए आज पारी की शुरूआत करने खुद कप्तान विराट कोहली और आईपीएल में शानदार फॉर्म में रहे युवा ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल आये.
भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और भारतीय टीम का पहला विकेट कप्तान विराट कोहली के रूप में मात्र 22 रन पर ही गिर गया. हालाँकि, इसके बाद केएल राहुल और सुरेश रैना ने शानदार बल्लेबाजी की और दुसरे विकेट के लिए 106 रन की शानदार साझेदारी कर डाली.
रैना और केएल राहुल की पारियों की मदद से वह अंत में हार्दिक पंड्या की तूफानी पारी की मदद से भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाने में कामयाब रही है.
भारतीय टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने जहां 36 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली. वही टीम के लिए सुरेश रैना ने भी 45 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली. अंत के ओवरों में हार्दिक पंड्या ने भारतीय टीम के लिए 9 गेंदों पर चार छक्के व एक चौके की मदद से 32 रन की पारी खेली. आयरलैंड के लिए केविन ओ ब्रायन ने तीन विकेट हासिल किये.
The post आयरलैंड के सामने आया लोकेश राहुल और रैना नाम का तूफान, विराट ने फिर किया निराश appeared first on SportzWiki Hindi.