Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट और धोनी को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को भारतीय खिलाड़ी बुलाते है “लिजेंड” वजह है बेहद दिलचस्प

टीम इंडिया के खिलाड़ी चाहे जितने भी बिजी हो लेकिन आपस में एक दूसरे से हंसी मजाक का टाइम निकाल लेते हैं. अमूमन भारतीय क्रिकेटर एक दूसरे की फिरकी लेते का कोई मौका नहीं छोड़ते . सोशल मीडिया हो या फिर पब्लिक प्लेस हर जगह आपको ऐसा माहौल दिख जाएगा. इसी वजह से सभी खिलाड़ियों ने एक दूसरे ने फनी निक नेम भी रख  रखे हैं. टीम इंडिया का माहौल ये है कि यहां ‘चिढ़ाने के लिए कुछ भी करेगा’ वाला टैग लाइन चलता है.

टीम के कप्तान विराट कोहली हो या फिर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी. कोई भी अपने साथी खिलाड़ी से चुटकी लेने का मौका नहीं गंवाना चाहता. धोनी वैसे जडेजा और रैना से कुछ ज्यादा ही मज़े लिया करते हैं.

धोनी ने ही रविन्द्र जडेजा को ‘सर जडेजा’ का टाइटल दिया था, जिससे जडेजा आज दुनिया भर में मशहूर हो चुके हैं. विराट भी हार्दिक और अन्य खिलाड़ियों से मौका मिलने पर चुटकी ले लेते हैं.


इन सब मामलों में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज  शिखर धवन बहुत आगे हैं. उन्हें  सिर्फ मौके की तलाश रहती है.  हालांकि इसमें रैना, चहल और ‘हिट मैन’ के नाम से विख्यात रोहित भी कम नहीं हैं.

अभी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में टीम इंडिया के शांत से रहने वाले तेज़ गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने खुलासा किया था कि अगर आप यहां कम बोलते हैं तो आपका टीम इंडिया में गुजारा नहीं हो सकता.

भुवी ने बताया था कि मैं जब टीम में आया था तो इशांत शर्मा मुझसे खूब मज़े लिया करते थे लेकिन जब मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ तो हमने भी वहीं तरीका अपनाया.

गौरतलब है कि फिलहाल भारतीय टीम आयरलैंड दौरे पर है जहां उसे 29 जून को मेजबान टीम के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच खेलना है. बुधवार को खेले गए पहले टी-20 मैच को भारतीय टीम ने आसानी से जीत लिया. इस मैच से पहले अभ्यास सत्र के दौरान एक खुलासा हुआ. दरअसल, धवन कार्तिक को लीजेंड नाम से बुलाते हैं इस बात का खुलासा अभ्यास सत्र के दौरान ही हुआ.अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों. कार्तिक को ही लीजेंड नाम क्यों दिया गया. तो इसका भी एक दिलचस्प कारण है.

बता दें, कार्तिक मूल रूप से तमिलनाडू के तूतीकोरिन के रहने वाले हैं. इस वजह से उन्हें हिंदी या इंग्लिश कैमरे के सामने बोलने में थोड़ी दिक्कत होती है. बीच बीच में कार्तिक कभी कभी हकलाते भी हैं इस वजह से धवन ने उन्हें यह नाम दिया है. धवन का कहना है कि कार्तिक की तरह कैमरे पर कोई लीजेंड ही बोल सकता है.

The post विराट और धोनी को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को भारतीय खिलाड़ी बुलाते है “लिजेंड” वजह है बेहद दिलचस्प appeared first on SportzWiki Hindi.