गौरव कपूर के चैट शो में हाल ही में भारतीय टीम के युवा स्पिनर युजवेन्द्र चहल नजर आए। इस दौरान उन्होने टीम इण्डिया में मिले सेलेक्शन से लेकर आॅस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एंड्रयू सायमंड्स से खास रिश्ते तक को लेकर बात की। ब्रैकफास्ट विथ चैपिंयन नाम के इस शो का यह वीडियो मौजूदा समय में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
जब धोनी ने मना किया सर बोलने को

ब्रैकफास्ट विथ चैंपियन शो के दौरान गौरव कपूर के सवालों पर प्रतिक्रिया देतेे हुए चहल ने महेन्द्र सिंह धोनी के बारे में एक वाक्या बताया। इस दौरान उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि,
“मैं उन्हें (महेन्द्र सिंह धोनी) को सर बोलता था। तब एक दिन उन्होंने मेरे से कहा कि मुझे माही, धोनी, भाई कुछ भी बोल सकते हो लेकिन सर मत बोलना। उसके बाद मैं उन्हें धोनी भाई बोलने लगा.”
जब चहल को मिला सांयमड्स की वाइफ के हाथों का बटर चिकन

इस दौरान चहल ने एक और दिलचस्प वाक्या को उजागर किया, जिसमें चहल ने कहा कि,
“पूर्व आॅस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एंड्रयू सायमंड्स के साथ उनका रिश्ता काफी शानदार रहा है। यह कंगारु प्लेयर उनका काफी समय पहले से ही एक अच्छा दोस्त रहा है और यहां तक कि आॅस्ट्रेलिया के उनके घर में मैने उनकी पत्नी द्वारा बनाया गया बटर चिकन भी खाया है. अब वे मैसेज और काॅल पर मेरे से बात करते हैं.”
आपको बता दे, युजवेन्द्र चहल और एंडूय सांयमड्स दोनोें ही मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल चुके हैं, जहां से उनकी दोस्ती परवान चढ़ी थी।
देखे ये मजेदार वीडियो (क्रेडिट-ब्रेकफास्ट विथ चैंपियन)
चहल का रहा कुछ ऐसा अन्तर्राष्ट्रीय करियर

27 वर्षीय चलह ने अपने अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में अब तक कुल 23 वनडे और 21 टी20 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने क्रमश: 43 और 35 विकेट झटके थे. ऐसे में उन्होंने अपने स्पिन गेंदबाजी के दम पर अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में खास मुकाम हासिल कर लिया है.
The post अश्विन और कुंबले नहीं बल्कि इस गेंदबाज को अपना आदर्श मानते है यजुवेंद्र चहल appeared first on SportzWiki Hindi.