स्पोर्ट्स डेस्क:फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले 100 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है और 100 खिलाड़ियों की लिस्ट में भारत के एक खिलाड़ी ने इस लिस्ट में स्थान बनाया है। दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों की सूची में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को 83वां स्थान मिला है और इस लिस्ट में एक भी महिला खिलाडी नहीं है। पिछले साल के मुकाबले में विराट की संपती में इजाफा हुआ है और विराट पिछले साल 89वें स्थान पर थे।
सबसे अमीर खिलाड़ियों में पहले स्थान पर बॉक्सिंग खिलाड़ी फ्लॉयड मेवेदर है। दूसरे स्थान पर अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी तो तीसरे स्थान पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो है और दोनों ही खिलाड़ी फुटबॉल के सबसे अच्छे खिलाड़ी माने जाते हैं।
टॉप-10 खिलाड़ी : इसमें पहले स्थान पर फ्लॉइड मेवेदर, लियोनेल मेसी, कोनर मैक्ग्रेगर, नेमार, लेब्रोन जेम्स, रोजर फेडरर, स्टीफन करी, मैट रायन, मैथ्यू स्टेफर्ड, केविन ड्यूरेंट और लूईस हैमिल्टन है।
Herald