मिताली राज की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला विश्व कप 2017 में शानदार प्रदर्शन कर करोड़ो भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया था. महिला विश्व कप 2017 में भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज का शानदार प्रदर्शन रहा था.
मिताली राज की आत्मकथा इस साल होगी रिलीज

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर आ रही है. जो यह है, कि मिताली राज के आत्मकथा की किताब इस साल 2018 में रिलीज होगी. मिताली राज की इस आत्मकथा किताब में मिताली राज की पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ के बारे में बताया जायेगा.
मिताली राज अपनी आत्मकथा के लिए उत्साहित

क्रिकेट नेक्स्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, पेंग्विन इंडिया मिताली राज की इस किताब को पब्लिस करेगी. मिताली राज अपनी आत्मकथा रिलीज होने को लेकर काफी उत्साहित है और अपने उत्साह के चलते उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी इस बात को शेयर किया है. मिताली राज ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा है, “हाँ, यह हो रहा है और मैं इसके लिए उत्साहित हूं.”
Yep! It’s happening! @PenguinBooks @penguinrandom @annishasays @sidhpat @MarwahRadhika – excited! https://t.co/tI1XrEJieK
— Mithali Raj (@M_Raj03) June 29, 2018
मिताली राज की किताब पब्लिस करने वाली कंपनी के एक अधिकारी ने अपन बयान में कहा, “यह आत्मकथा हमारे क्रिकेट प्रशंसकों के लिए प्रेणादायक रहेगी. यह एक मनोरंजक कहानी है और यह कहानी प्रेरित करती है, कि कैसे एक साधारण लड़की भारतीय टीम की कप्तान बन गई.”
शानदार रहा है मिताली राज का अबतक का क्रिकेट करियर

मिताली राज ने अबतक भारतीय टीम के लिए कुल 10 टेस्ट मैच, 194 वनडे मैच और 76 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल लिए है. मिताली ने 10 टेस्ट मैचों में 51.00 की औसत से 663 रन बनाये हुए है. वही उन्होंने 50.18 की शानदार औसत से 6373 रन बनाये हुए है. वही उन्होंने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 36.83 की औसत से 2020 रन बनाये हुए है.
The post मिताली राज की बायोपिक की डेट आई सामने, जाने कब सिनेमाघर में होगी ये फिल्म appeared first on SportzWiki Hindi.