चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2018 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी. चेन्नई सुपर किंग्स ने 27 मई रविवार को हुए आईपीएल के फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर आईपीएल का खिताब तीसरी बार जीता था.
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए फाइनल मैच में शेन वाटसन ने एक शानदार शतकीय पारी खेली थी और अपनी टीम को फाइनल में जीत दिलाई थी.
भज्जी-वाटसन ने उड़ाया अफरीदी-युवराज का मजाक

शेन वाटसन और हरभजन सिंह ने एक शो के दौरान भारतीय टीम के सिक्सर किंग युवराज सिंह व पाकिस्तान के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी शाहिद अफरीदी का मजाक उड़ाया है.
आपकों बता दें, कि हरभजन सिंह के शो भज्जी ब्लास्ट विथ सीएसके में शेन वाटसन आये थे और इस शो के दौरान ही शेन वाटसन और हरभजन सिंह ने मिलकर शाहिद अफरीदी और युवराज सिंह का मजाक बना डाला.
दोनों का यंगस्टर कहते हुए उड़ाया मजाक

हरभजन सिंह ने शेन वाटसन से कहा,” साल 2001 में जब मैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रहा था, तब मेरी 18 साल की उम्र थी. इस दौरे पर मैंने हैट्रिक भी हासिल की थी अब मैदान पर मैं युवराज सिंह और शाहिद अफरीदी जैसे खिलाड़ियों के आगे ओवरएज दिखता हूं.
हरभजन सिंह ने शेन वाटसन से आगे अपने बयान में कहा, युवी और मैंने क्रिकेट की शुरुआत साथ ही की थी. अंडर-14, 16 और अंडर-19 हमने साथ ही खेला था.
इसके बाद भारतीय टीम में भी हमारा खेलना साथ ही हुआ. युवराज आज भी खेल रहा है और मैं उससे ज्यादा उम्र का नजर आ रहा हूं.
वही वाटसन ने अफरीदी को लेकर कहा, कि अफरीदी मेरे डेब्यू से सात साल पहले ही डेब्यू कर चुके थे, लेकिन आज भी लोग उन्हें यंगस्टर ही समझते है.
इसके बाद शेन वाटसन और भज्जी ने युवराज और अफरीदी को वर्ल्ड क्रिकेट के यंगस्टर कहकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.
आपकों बता दें, कि टॉक शो के दौरान दोनों ही खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की है. वाटसन और हरभजन सिंह ने इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की खिताबी जीत पर अहम भूमिका निभाई थी.
यहाँ देखे वीडियो
The post वीडियो : हरभजन सिंह और शेन वाटसन ने इस बात को लेकर अफरीदी और युवराज सिंह का जमकर उड़ाया मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.