Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शाहिद अफरीदी ने बताया उस खिलाड़ी का नाम जिससे करते है सबसे ज्यादा नफरत

पाकिस्तान के दिग्गज आलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी हमेशा से मीडिया में सुर्खियों में बने रहते है. सन्यास के बाद भी सोशल मीडिया पर अफरीदी का क्रेज लोगो में कम नहीं हुआ है. कभी अफरीदी अपने किसी गलत बयान की वजह से तो कभी अपने अफेयर की वजह से मीडिया में अपनी जगह बनाने में सफल रहते है.

भारतीय खिलाड़ियों और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच हमेशा से ही मैदान पर एक अलग ही माहौल देखने को मिला है, भारत और पाकिस्तान एक दुसरे के चीर प्रतिद्वंदी माने जाते है. भारत और पाकिस्तान के बिच सरहद की लड़ाई मैदान पर भी साफ़ तौर पर देखी जा सकती है.

अफरीदी हमेशा ही भारतीय खिलाड़ियों से उलझते रहे

पाकिस्तान के आलराउंडर अफरीदी हमेशा से ही भारतीय खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उलझते रहे है. अफरीदी को कई बार युवराज सिंह, हरभजन सिंह और गौतम गंभीर के साथ मैदान पर स्लेजिंग और लड़ाई करते हुए देखा गया है.

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हर मैच में भारतीय खिलाड़ी तो खेल की गरिमा बनाकर ही खेलते है, लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ी शायद खेल की गरिमा को ड्रेसिंग रूम में ही छोड़ के आते है. यही कारण है, कि पाकिस्तानी खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों को जल्दी आउट करने के लिए उन्हें स्लेज करके मैदान पर उकसाते है, ताकि वो कोई गलती करे और अपना विकेट गंवा बैठे.

अफरीदी ने ट्वीटर पर फैन्स को पसंदीदा सवाल पूछने का दिया ऑफर

आज से लगभग 5 साल पहले जिस समय शाहिद अफरीदी पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे और गौतम गंभीर भारतीय टीम के नियमित सदस्य हुआ करते थे, उस समय कई बार मैदान पर अफरीदी और गंभीर को उलझते हुए देखा गया है. इसी कड़ी में अफरीदी ने अपने प्रसंशको को उनसे अपने पसंदीदा सवाल पूछने का ऑफ़र दिया.

जिसमे एक प्रसंशक ने अफरीदी से पूछा “कृपया उस खिलाड़ी का नाम बताये, जिससे आप सबसे ज्यादा नफरत करते है?”

अफरीदी ने बिना समय गंवाये भारत के स्टार ओपनर बल्लेबाज  “गौतम गंभीर” का नाम ले डाला.

उसके बाद एक प्रसंशक ने गौतम गंभीर और अफरीदी से जुड़ा एक और सवाल पूछा, जिसमे प्रसंशक ने अफरीदी से कहा, “क्या आप और गौतम गंभीर कभी अच्छे दोस्त थे?”

गौतम गंभीर से जुड़े इस सवाल का जवाब देने में भी शाहिद अफरीदी ने कोई समय नहीं गंवाया और उन्होंने तुरंत जवाब दिया, “कभी नहीं.”

2006 में शुरू हुआ गंभीर और अफरीदी के बीच विवाद

शाहिद अफरीदी और गौतम गंभीर के बीच विवाद की शुरुआत 2006 में भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे द्विपक्षीय सीरीज में उस समय शुरू हुआ, जब पाकिस्तान का यह स्पिनर गेंदबाजी करने के लिए आया और उसका सामना करने के लिए गौतम गंभीर क्रीज पर खड़े थे, जैसे ही गंभीर ने गेंद को 1 रनों के लिए खेलकर रन लेने की कोशिस की दोनों के बीच टक्कर हुई और दोनों ने एक दुसरे पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया.

मामले को बढ़ता हुआ देख पाकिस्तानी कप्तान और अम्पायर ने इस मामले को शांत कराया, लेकिन जब तक यह मैच चला दोनों के बीच तनाव साफ़ तौर पर देखा जा सकता था. मैच के बाद अम्पायर रोशन महानामा ने अफरीदी पर मैच फ़ीस का 95% तो भारत के इस स्टार ओपनर बल्लेबाज पर 65% मैच फ़ीस का जुर्माना लगाया.

दोनों के बीच यह विवाद यही खत्म नहीं हुआ और आगे के मैचो में भी यह चलता रहा. 2011 में पाकिस्तान के स्टार लेग स्पिनर ने सारी सीमाये तोड़ते हुए काफी विवादित बयान मीडिया में देते हुए कहा था, कि “भारतीयों के पास उतना बड़ा दिल नहीं होता है, जितना पाकिस्तान के लोगो के पास होता है.”

अफरीदी के इस बयान के बाद गौतम गंभीर ने भी अपना आपा खोते हुए कहा था, कि “अफरीदी अभी पूरी तरह से परिपक्व नहीं हुआ है, अभी भी वो बच्चो की तरह बाते करता है.”

 

 

नोट: अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया तो प्लीज इसे लाइक, कमेन्ट और शेयर करना न भूले.

The post शाहिद अफरीदी ने बताया उस खिलाड़ी का नाम जिससे करते है सबसे ज्यादा नफरत appeared first on SportzWiki Hindi.