भारत के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपने 14 सदस्यी टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में चोट के बाद वापसी कर रहे स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स को शामिल किया गया है. हैमस्ट्रिंग इंजुरी से उबरने के बाद स्टोक्स पहले भारत के खिलाफ टी-20 खेलेंगे फिर वे वनडे मुकाबलों में भी नज़र आयेंगे. बता दें, स्टोक्स को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के दोरान चोट लगी थी.

वैसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज और एकमात्र टी-20 मैच को जीतकर इंग्लैंड टीम शानदार फॉर्म में थी. ऐसे में उम्मीद थी कि स्टोक्स को अभी इतंजार करना पड़ सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस टीम में सैम बिलिंग्स को शामिल नहीं किया गया है.
सैम कुरान भी इस टीम से मिसिंग हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच यह सीरीज बेहद अहम माना जा रहा है. विश्वकप के मद्देनदर भी दोनों टीमों के लिए यह सीरीज महत्वपूर्ण होने वाली हैं.

टीम इंडिया भी शानदार फार्म में दिख रही है. टीम के सलामी बल्लेबाज रहित शर्मा ने पहले ही हुंकार भर दिया. रोहित शर्मा कहते हैं कि, इंग्लैंज दौरा एक चुनौतीपूर्ण सफर है. ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ हुए यह 2 टी-20 मैच टीम के लिए अच्छे अभ्यास मैच का काम कर रहे हैं. उम्मीद है कि अगर हम दूसरे मैच में आयरलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे, तो इस जीत से हमें इंग्लैंड दौरे पर विश्वास मिलेगा.

बता दें, भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा 3 जुलाई को पहले टी20 मैच के साथ शुरू होगा. 3 मैचों की इस सीरीज के पहले दो मैचों के लिए घोषित की गई इंग्लैंड टीम के कप्तान इयॉन मार्गन होंगे.

टीम इस प्रकार है-
इयान मॉर्गन (कप्तान),मोईन अली, जोनाथन बैयरस्टो, जेक बॉल, जोस बटलर, टॉम कुरान, एलेक्स हेल्स, लिआम प्लंकेट, आदिल रशीद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विल्ले, मार्क वुड.
The post भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने घोषित की अपनी सबसे मजबूत टीम, लम्बे समय बाद हुई दिग्गज की वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.