राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. दुधिया रोशनी में आज रात आठ बजे से बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें सीरीज के पहले मैच में आमने-सामने होंगी. इससे पहले शनिवार को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के कप्तानों ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज की ट्रॉफी का अनावरण किया. इसके बाद अफगानिस्तान की टीम अपने टेस्ट डेब्यू के बैंगलोर जाएगी. जहाँ उसका सामना भारतीय टीम से होगा.
टी-20 से मिलेगी मदद

इस पर अफगानिस्तान के कप्तान असगर स्टेनिकजई ने कहा कि, “यह उनके देश के लिए एक बहुत बड़ा क्षण था और यह स्पष्ट कर दिया कि वे भारत के खिलाफ ऐतिहासिक पहले टेस्ट में चुनौती देने की बहुत उम्मीद कर रहे हैं.” उन्होंने कहा कि, “टी -20 सीरीज, 14 से 18 जून तक बेंगलुरू में बड़ी चुनौती के लिए तैयार होने में हमारी मदद करेगी.”
असगर ने कहा, “हम बांग्लादेश के खिलाफ टी 20 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं. उम्मीद है कि हम भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले जीत और आत्मविश्वास हासिल कर सकते हैं. अफगानिस्तान के लिए यह बहुत बड़ा होने वाला है.” इसी के साथ अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के पांच खिलाड़ी – स्टेनिकजई, मोहम्मद शहजाद, रशीद खान, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी दोनों टीमों में शामिल हैं.
एक साथ दो सीरीज का प्रशिक्षण है मुश्किल

अफगानिस्तान के कोच फिल सिमंस ने शनिवार को कहा, “एक ही समय में टी 20 और टेस्ट स्क्वाड का प्रशिक्षण साथ करने में मुश्किल हो रही है. लेकिन जब हम खेल में आ रहे हैं तो यह थोड़ा आसान हो रहा है. आपके पास आमतौर पर पहले टेस्ट मैच होते हैं और फिर इसके विपरीत सीमित ओवर सीरीज होती हैं. हमें बस इसके आसपास काम करना है.”
आईपीएल में रशीद ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है.
रशीद का अनुभव आएगा काम

स्टेनिकजई का मानना है कि लेग स्पिनर का अनुभव टीम के लिए मूल्यवान होगा. रशीद खान ने आईपीएल में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है. उनका फॉर्म और अनुभव बांग्लादेश के खिलाफ अपनी टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उकसाएगा. रशीद अच्छे फॉर्ममें है. हमारे पास बेंगलुरु टेस्ट, एशिया कप, 2019 विश्व कप की तरह बहुत सारे क्रिकेट हैं, उम्मीद है कि वह टीम में दूसरों को सलाह दे सकते हैं. आईपीएल में मिला उनका अनुभव टीम को आगे बढाएगा. नबी भी एक अनुभवी खिलाड़ी है. मुजीब इस आईपीएल सीजन की खोज थे. वह जवान है और किंग्स इलेवन पंजाब के कोच और कप्तान से बहुत कुछ सीखा होगा. देहरादून की स्थितियां आईपीएल मैच की स्थिति के समान ही होंगी.”
The post बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले टू्र्नामेंट के पहले अफगानी कप्तान ने दिया बड़ा बयान, इस खिलाड़ी को बताया अपनी टीम का लकी चार्म appeared first on SportzWiki Hindi.