Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हाॅकी के मैच के दौरान गिरी बिजली, तीन दर्शकों की मौत और दो हुए घायल

नई दिल्ली
 सुंदरगढ़ जिले में हॉकी के एक मैच के दौरान बिजली गिरने से तीन दर्शकों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार तलसारा थाने के सगबहल में एक स्थानीय मैच चल रहा था। 

मैच देखने के लिए सैंकड़ों लोग वहां जमा थे। बारिश के कारण मैच को बीच में ही रोक दिया गया और कई दर्शक बरगद के एक पेड़ के नीचे एकत्र हो गए। पुलिस ने बताया कि उसी पेड़ पर बिजली गिरी और तीन लोगों की मौत हो गई। 

उनमें से दो भाई हैं। घायल दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर है।