Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्कॉटलैंड ने विश्व नम्बर वन इंग्लैंड को हराया

एडिनबर्ग। कैलम मैकलियोड (नाबाद 140) की शतकीय पारी की मदद से स्कॉटलैंड ने रविवार को एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में विश्व नम्बर वन इंग्लैंड को छह रन से शिकस्त दी।

कैलम मैकलियोड के नाबाद शतक की बदौलत स्कॉटलैंड ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 371 का पहाडऩुमा स्कोर खड़ा किया। स्कॉटलैंड ने 371 रन बनाकर अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। चार साल पहले स्कॉटलैंड ने क्राइस्टचर्च में कनाडा के खिलाफ नौ विकेट पर 341 रन का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था।

जॉनी बेयरस्टो (105) की शतकीय पारी की मदद से विश्व नम्बर वन इंग्लैंड इस लक्ष्य को हासिल करने के करीब पहुंचा, लेकिन उसकी पारी 48.5 ओवर में 365 रन पर ही ढेर हो गई। इस तरह से स्कॉटलैंड ने यह मैच छह रन से अपने नाम किया। स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज कर ली।

इंग्लिश पारी में जॉनी बेयरस्टो ने केवल 59 गेंदों में ही 12 चौकों और छह छक्को की सहायता से 105 रन शतकीय पारी खेली जबकि अन्तिम समय में लियाम प्लेंकेट ने 45 गेंदों पर नाबाद 47 रन की अहम पारी खेली। स्कॉटलैंड की ओर से मार्क वाट ने तीन, रिची बेरिंगटन और इवांस ने दो-दो विकेट लिए।

आईसीसी वनडे रैंकिंग में विश्व नंबर वन इंग्लैंड की वर्ष 2011 विश्वकप में आयरलैंड के बाद निचली रैंक टीम के खिलाफ यह दूसरी शर्मनाक शिकस्त है।रविवार को खेले गए मैच में स्कॉटलैंड की पारी में क्रास (48) और काइल (58) ने टीम के लिए 103 रन की शतकीय साझेदारी कर अच्छी शुरूआत दिलाई।

स्कॉटलैंड ने 15वें ओवर तक दो विकेट पर 107 रन बनाए। मैकलियोड ने जॉर्ज मुनसे (55) के साथ चौथे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी की। मैकलियोड ने केवल 70 गेंदों में अपना सातवां शतक पूरा किया। यह सक्रिय टेस्ट टीम के खिलाफ पहला शतक है। यह इंग्लैंड टीम के खिलाफ किसी भी स्कॉटलैंड खिलाड़ी का पहला शतक है। मैकलियोड ने अपनी पारी में केवल 94 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 16 चौके और तीन छक्के लगाए।