क्रिकेट में हैट्रिक का अपना एक अलग ही रोमांच है. विकेट की हैट्रिक मिलना हर गेंदबाज की ख्वाहिश रहती है. हो भी क्यों ना एक ही ओवर में तीन विकेट मिल जाएं वो भी एक साथ इससे बड़ी ख़ुशी किसी गेंदबाज के लिए और क्या हो सकती है.
एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय मैचों की पहली हैट्रिक आज से 36 साल पहले लगी थी. इसकी खास बात ये है कि इसका जश्न उसी दिन नही मनाया गया था. बल्कि दूसरे दिन इसका जमकर जश्न मन था. तब से लेकर आज तक वनडे अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 44 हैट्रिक बन चुकी हैं.
पाकिस्तान के गेंदबाज जलालुद्दीन ने किया था ये कारनामा

1982 में सिर्फ एक वनडे अन्तर्राष्ट्रीय मैच का अनुभव रखने वाले जलालुद्दीन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में मौका दिया गया था. ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच यह वनडे सीरीज पाकिस्तान में ही खेली गयी थी.
सीरीज का एक मैच हैदराबाद(सिंध) के नियाज स्टेडियम में खेला जा रहा था. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पाकिस्तान ने 40 ओवरों के उस मैच में कंगारुओं को 230 रनों का लक्ष्य दिया था. जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जबरदस्त शुरुआत की थी.
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले विकेट के लिए 23 ओवरों में 104 रन बनाए. इसके बाद तौसीफ अहमद ने तीन विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई स्कोर को 109-3 कर दिया. वहीं एलन बॉर्डर ओर जॉन डायसन की जोड़ी ने स्कोर को 157 तक पहुंचाया. जबकि जलालुद्दीन ने बॉर्डर को वापस भेजकर उस साझेदारी को तोड़ा दिया था.
इसके बाद आया जलालुद्दीन का ऐतिहासिक ओवर

जलालुद्दीन ने 162 के स्कोर पर लगातार गेंदों पर तीन विकेट चटकाए. सबसे पहले उस ओवर की चौथी गेंद पर जलालुद्दीन ने विकेटकीपर बल्लेबाज रोडनी मार्श को बोल्ड किया. अगली गेंद पर ब्रूस यार्डले को वसीम बारी के हाथों विकेट के पीछे कैच कराकर पवेलियन भेजा, इसके बाद जलालुद्दीन ने जो गेंद डाली उसने इतिहास रच दिया. जलालुद्दीन ज्योफ लॉसन को बोल्ड कर अपनी हैट्रिक पूरी की.
पाकिस्तान के नए गेंदबाज जलालुद्दीन लगातार तीन विकेट लेकर काफी खुश थे. मगर उन्हें इस बात का अंदाजा ही नही था कि वह एक इतिहास रच चुके हैं. दरसल जब अगले दिन रिकॉर्ड बुक खंगाले गए, तो इस वर्ल्ड रिकॉर्ड का खुलासा हुआ. जिसके बाद उनकी खुशी दोगुनी हो गई. हालांकि जलालुद्दीन का क्रिकेट करियर बड़ा नही रहा वह 7 वनडे और 6 टेस्ट मैच ही खेल पाए.
The post वनडे क्रिकेट की पहली हैट्रिक का जश्न दूसरे दिन मनाया गया था, वजह जान चौंक जाएंगे आप appeared first on SportzWiki Hindi.