खेल डेस्क:पिछले एक साल में देश के कई बॉलीवुड कलाकारों के साथ भारतीय खिलाड़ी शादी के बंधन में बंध चुके है और इस शादियों को देखकर लगता है की जैसे शादियों का सीजन चल रहा है। पिछले कुछ दिनों में कर्नाटक के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने शादी की तो संदीप शर्मा ने भी पिछले दिनों सगाई की है और अब इस लिस्ट में एक और भारतीय खिलाड़ी का नाम जुड़ गया है। आईपीएल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑल राउंड खिलाड़ी नितीश राणा ने भी सगाई कर ली है।
आईपीएल 2018 में नितीश राणा ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम के तरफ से 15 मैचों में 304 रन बनाए। एक मैच में तो अपनी गेंदबाजी के कमाल से आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और एबी डीविलियर्स को आउट करके दर्शको का दिल जीत लिया था लेकिन राणा ने विराट को मैदान में अपशब्द कहे जिसके कारण उनकी काफी आलोचना भी हुई तो राणा ने माफी भी मांगी थी। राणा ने आईपीएल-11 के दौरान कोलकाता के लिए अच्छा प्रदर्शन करके अपनी एक नई पहचान बनाई है। नितीश राणा के दोस्त ध्रुव शोरे ने सगाई करने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर नितीश राणा और उनकी गर्लफ्रेंड साची मारवाह की सगाई की फोटो डालकर सब लोागें को इस बात की जानकारी दी है।
इन फोटो को देखकर तो यही लगता है की इस सगाई के इस कार्यक्रम में शोरे भी शामिल थे और उन्होंने इसके लिए अपने दोस्त को शुभकामनाएं भी दी है। राणा और साची ने सोशल मीडिया पर एक दुसरे के साथ में कई तस्वीरों को शेयर किया है। लेकिन इन दोनों की शादी की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन आने वाले समय में यह दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इन दोनों को हमारी तरफ से भी शुभकामना है। इस जोड़ी के बाद यह देखना होगी की आने वाले समय अब कोनसा खिलाड़ी शादी करने का प्लान बना रहा है।
Herald