Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुथाई चैंपियनशिप में राजस्थान के खिलाड़ियों ने हासिल की ये उपलब्धि

खेल डेस्क। गोवा के पंजिम में साई इंडोर सब जूनियर एंड जूनियर नेशनल मुथाई चैंपियनशिप का आयोजन 1 जून से 4 जून तक हुआ। इस चैंपियनशिप में 22 राज्यों के 450 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें राजस्थान के विभिन्न जिलों के अलग अलग वर्ग में 41 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें राजस्थान को 20 गोल्ड, 13 सिल्वर, 8 ब्रोन्ज मेडल मिले।

इसमें राजस्थान के खिलाड़ियों की सबसे बड़ी उपलब्धि 41 में से 41 पदक हासिल करने की रही। आपकों बता दें की जयपुर के श्रीराम मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों ने कोच आशीष शर्मा के नेतृत्व में 18 गोल्ड, 8 सिल्वर और 5 ब्रोन्ज मेडल प्राप्त किए। इस चैंपियनशिप में राजस्थान 41 मेडल के साथ तीसरे नंबर पर रहा।

गोवा के पर्यटन मंत्री ने सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। राजस्थान टीम के जयपुर पहुंचने पर राजस्थान मुथाई ऐसोसिएशन के जनरल सेकेट्री श्रीराम चौधरी, अध्यक्ष हरीन्द्र सिंह गहलोत, कोषाध्यक्ष राहुल शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनका हौसला बढ़ाया।



Herald