Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीच सड़क पर कार सवार को डांटना विरुष्का का पड़ा महंगा, शख्स ने भेजा कनूनी नोटिस

मुंबई। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा द्वारा मुंबई की सड़क पर एक शख्स के कूड़ा फेकने पर अनुष्का के फटकार लगाने का विडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ है।

विरुष्का

दरअसल कोहली और अनुष्का ने इस शख्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा उस शख्स को बुरी तरह डांटते हुए दिख रही थी। विडियो साफ़ सुनाई दे रहा है कि अनुष्का उस शख्स से गुस्से में कह रही है कि तुम कूड़ा ऐसे सड़क पर क्यों फेक रहे हो डस्टबीन का इस्तेमाल करो। बगल में बैठे विराट कोहली साड़ी घटना को रिकॉर्ड कर लिया। थोड़ी देर बाद इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया।

इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर अनुष्का की वाह वाही तो हो रही है मगर इसी बीच इस शख्स ने अनुष्का के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। विरुष्का को इस मसले पर कनूनी नोटिस भेजा है।

कूड़ा फेकने की घटना के बाद उस शख्स ने उस वक़्त तो कुछ नहीं बोला लेकिन विरत के विडियो उपलोड करने के बाद उस शख्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात कही। उसके कहा, अनुष्का ने मुझे कूड़े को डस्टबीन में फेकने के लिए वो अच्छी बात है तभी मैंने कुछ नहीं कहा, मगर ये बात प्यार से भी कही जा सकती थी। अपनी पब्लिसिटी बटोरने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर विडियो भी अपलोड कर दिया और मीडिया प्राइवेसी को भी भंग किया है। उन्होंने विरुष्का की इस हरकत को सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का हथकंडा बताया है।

कौन है वो शख्स
इस युवक का नाम अरहान सिंह है और वो मुंबई में ही रहते है। अरहान सिंह कोई आम आदमी नहीं है वो भी एक्टर है। वो कई फिल्मो में बड़े बड़े सुपरस्टार के साथ साइड रोले कर चुके है। अनुष्का के शाहरुख़ खान के साथ काम करने से पहले अरहान उनके साथ चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में भी काम कर चुके है।

The post बीच सड़क पर कार सवार को डांटना विरुष्का का पड़ा महंगा, शख्स ने भेजा कनूनी नोटिस appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.