भारतीय टीम को 14 जून से 18 जून के बीच अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है. भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच होने वाला यह टेस्ट मैच एक ऐतहासिक टेस्ट मैच है, क्योंकि अफगानिस्तान की टीम पहली बार कोई टेस्ट मैच खेलेगी.
भारतीय टीम में करुण नायर को भी मिली है जगह

आपकों बता दें, कि अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारत की टीम में मध्यक्रम के बल्लेबाज करुण नायर को भी जगह मिली है.
करुण नायर ने भारतीय टीम के लिए नवंबर 2016 में डेब्यू किया था, लेकिन वह अबतक भारत के लिए मात्र 6 टेस्ट मैच ही खेल पाये है. वह मार्च 2017 से भारतीय टीम से बाहर चल रहे है.
लगा चुके है तिहरा शतक

आपकों बता दें, कि करुण नायर इंग्लैंड टीम के खिलाफ तिहरा शतक लगा चुके है. करुण नायर ने साल 2016 में चेन्नई के मैदान पर इंग्लैंड टीम के खिलाफ 303 रन का एक शानदार नाबाद शतक लगाया था.
तिहरें शतक के बावजूद रहाणे के कारण होना पड़ा था टीम से बाहर

आपकों बता दें, कि करुण नायर के तिहरें शतक के बावजूद उन्हें बाद में टीम से रहाणे के चलते ड्राप होना पड़ा था. टेस्ट क्रिकेट में अजिंक्य रहाणे भारत के उपकप्तान भी है और वह भारत के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक है.
अब रहाणे की कप्तानी में ही खेलते आयेंगे नजर

जिस खिलाड़ी की वजह से करुण नायर को ड्राप होना पड़ा था अब करुण नायर उसी खिलाड़ी की कप्तानी में खेलते हुए नजर आयेंगे.
आपकों बता दें, कि करुण नायर ने भारतीय टीम के लिए अबतक 6 टेस्ट मैच और 2 वनडे मैच खेले है. जिसमे उन्होंने टेस्ट मैचों में 62.33 की शानदार औसत से 374 रन बनाये है.
करुण नायर टेस्ट क्रिकेट में अबतक कोई अर्धशतक नहीं लगा पाये है, लेकिन उन्होंने टीम के लिए तिहरा शतक लगाया हुआ है. वही 2 वनडे मैचों में करुण नायर ने 23.00 की औसत से 46 रन बनाये है.
करुण नायर अगर इस मिले हुए मौके पर शानदार प्रदर्शन करते है, तो वह रोहित शर्मा के लिए खतरें की घंटी बजा सकते है.
The post रोहित शर्मा के लिए बजी खतरे की घंटी, तिहरा शतक लगाने वाला यह खिलाड़ी फिर कर रहा वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.