Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले वनडे में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

लंदन। गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के बाद कप्तान इयोन मोर्गन (69) और जो रूट (50) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में मेजबान इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से शिकस्त दी।इसके साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

न्यूजीलैंड महिला टीम और अमेलिया केर ने बनाए ये विश्व रिकॉर्ड

इससे पहले गेंदबाजों की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को महज 214 रन पर समेट दिया। जवाब में पिछले मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ उलटफेर का शिकार हो चुकी इंग्लैंड ने 44 ओवर में सात विकेट पर 218 रन बनाकर जीत हासिल की।

इंग्लैंड की ओर से ऑफ स्पिनर मोइन अली ने 10 ओवर में 43 रन देकर तीन विकेट और लेग स्पिनर आदिल राशिद को 36 रन देकर दो विकेट हासिल किए। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उसने 20 ओवर में 90 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे।

ऐतिहासिक टेस्ट: लंच तक ही धवन ने ठोका शतक, भारत ने बनाए 157 रन

कंगारू टीम की ओर से ग्लेन मैक्सवेल (62) और एशटन एगर (40) के बीच छठे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी को छोड़ दें तो टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। ग्लेन मैक्सवेल ने 10 पारियों में अपना पहला एकदिवसीय अर्धशतक लगाया।इंगलैंड की ओर से वेली ने भी 35 रन की शानदार पारी खेली।ऑस्ट्रेलिया की ओर से बिली स्टेनलेक, माइकल नेसर और एंड्रयू टाई ने दो-दो विकेट हासिल किए।

ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए मोदी ने दी भारत-अफगानिस्तान टीम को बधाई

यह कंगारू टीम की साउथ अफ्रीका दौरे के बाद से पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज है। दक्षिण अफ्रीका में हुए बॉल टैम्परिंग विवाद के कारण पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और उप कप्तान डेविड वार्नर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक साल का प्रतिबंध लगाया था।