सलमान खान भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े नामों में से एक। हाल ही के दिनों में सलमान खान का परिवार काफी चर्चा में रहा है। इसकी वजह आप सभी को पता होगी। सलमान खान के भाई अरबाज खान का नाम आईपीएल सट्टेबाजी में आया है। इसका खुलासा बुकी सोनू जलान ने किया है। मुंबई पुलिस ने अरबाज खान से इस बवात पूछताछ भी की। जिसमें अरबाज खान ने सट्टेबाजी की बात कबूल भी ली है।
उन्होंने बताया कि वो पिछले एक साल से आईपीएल में सट्टेबाजी कर रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ सलमान खान ने अपने पंसदीदा कप्तान के नाम का खुलासा किया है और वो क्यों फेवरेट हैं इसका खुलासा भी किया है।
सलमान अक्सर करते हैं धोनी की प्रशंसा

सलमान खान अक्सर पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की प्रशंसा करते हैं। दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती भी है। कई मौकों पर दोनों दिग्गजों को एक साथ भी देखा गया। पिछले साल सलमान खान के बर्ड थे पार्टी में पूर्व कप्तान एमएस धोनी शामिल हुए थे। इसी दिन साथी खिलाड़ी विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का रिसेप्शन था। धोनी कोहली के रिसेप्शन को बीच में छोड़कर सलमान खान की बर्ड डे पार्टी में पहुंचे थे।
सुल्तान की स्क्रीनिंग पर पत्नी संग पहुंचे थे धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी सुल्तान फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे। सलमान खान ने धोनी को इसके लिए इनवाइट किया था। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी मौजूद रही।
हाल ही में सलमान खान ने अपने शो ‘दस का दम’ में सलमान खान ने प्रतिभागियों से पूछा था कि कितने प्रतिशत भारतीय मानते हैं कि धोनी देश के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं। सलमान ने प्रतियोभागियों से कहा,
”कितने प्रतिशत भारतीयों का मानना है कि कपिल देव,सौरव गांगुली और विराट कोहली की तुलना में एमएस धोनी बेस्ट कप्तान हैं?”
इस वजह से धोनी हैं सलमान को पंसद

हालांकि शो के दौरान अभिनेता सलमान खान ने यह भी बताया कि धोनी उनके पंसदीदा कप्तान क्यों ? सलमान खान ने बताया कि उनके पिता धोनी के बड़े प्रशंसक हैं। धोनी को वो इस वजह से प्यार करते हैं, क्योंकि वो बेहद शांत और रचनात्मक व्यक्ति हैं। वो ज्यादा दिखावे में विश्वास नहीं करते हैं और मैदान में खेल की गरिमा बनाए रखते हैं।
”मेरे पिता का मानना है कि एमएस धोनी अब तक के सर्वश्रेष्ठ भारतीय कप्तान हैं। कूल दिमाग,सकारात्मक ऊर्जा और कोई उत्सव नहीं। वह मैदान में गरिमा बनाए रखते हैं। क्रिकेट एक जेंटलमैन खेल है। धोनी ने इसे बनाए रखा है। ”
The post अभिनेता सलमान खान ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया अपना फेवरेट कप्तान, बताया पसंद करने का कारण appeared first on SportzWiki Hindi.