पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोंनी की पत्नी साक्षी धोनी हमेशा ही मीडिया में छाई रहती है. साक्षी कभी मैच के दौरान पूर्व कप्तान धोनी को सपोर्ट करते हुए तो कभी अपनी क्यूट बेटी जीवा के साथ कुछ मस्ती के पल शेयर करते हुए मीडिया में स्पॉट होती रहती है.
हालाँकि इस बार साक्षी के मीडिया में आने की वजह कुछ और ही है. जी मीडिया के रिपोर्ट की माने तो विश्व विजेता कप्तान की पत्नी ने अपनी जान का खतरा बताते हुए एक गन के लाईसेंस के लिए आवेदन किया है.

साक्षी धोनी ने यह आवेदन एक पिस्टल या फिर 0.32 बोर के रिवाल्वर के लिए दिया है. मिसेज धोनी ने आवेदन में कारण बताते हुए लिखा है, कि उन्हें अपने जरूरी काम की वजह से कई बार अकेले घर से बाहर जाना पड़ता है, जिसके वजह से उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए इसकी आवश्यकता है.
धोनी के पास पहले से ही है हथियार

आपको याद दिला दे कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 2010 में ही 9MM बोर के पिस्टल का लाइसेंस है, जिसका आवेदन धोनी ने अगस्त 2008 में किया था, लेकिन लाइसेंस उन्हें 2010 में दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने 9MM बोर का एक पिस्टल अपनी सुरक्षा लिए खरीदा था.
महेंद्र सिंह धोनी का यह लाइसेंस केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 2010 में राज्य सरकार के अनुरोध पर दिया था. धोनी को जब यह लाईसेंस मिलने में देरी हो रही थी, तब उनके कुछ प्रसंशको ने उनके गृह नगर रांची में राज्य सरकार से इसे जल्द से जल्द देने के लिए रांची चौक का घेराव भी किया था.

महेंद्र सिंह धोनी का हथियार प्रेम इस बात से पता चलता है, क्योंकि उन्हें कई बार कोलकाता के शूटिंग रेंज में शूटिंग का आनन्द लेते हुए देखा गया है.
धोनी, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर के लिए है देश से दूर

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय आयरलैंड टूर के लिए अकेले ही रवाना हो चुके है, आयरलैंड में 2 टी-20 सीरीज खेलने के बाद धोनी वहीं से इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे, जहाँ भारतीय टीम को 3 टी-20 और 5 वनडे मैच खेलने है.
धोनी ने कुछ साल पहले ही टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले लिया है, ऐसे में वो टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा तो नहीं होंगे, लेकिन धोनी का हमेशा घर से बाहर रहना और अपनी सुरक्षा को देखते हुए साक्षी ने इस गन के लिए अप्लाई किया है.
साथ ही पूर्व कप्तान की पत्नी ने ये भी कहा है, कि उन्हें उनकी जान का खतरा है, ऐसे में उन्हें इस हथियार का लाईसेंस जल्द से जल्द प्रदान किया जाये.
नोट: अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया तो प्लीज इसे लाइक, कमेन्ट और शेयर करे.
The post साक्षी धोनी को है जान का खतरा, सरकार से जल्द से जल्द गन लाईसेंस देने का किया अनुरोध appeared first on SportzWiki Hindi.