Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सेचिनातो को हराकर थियेम फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे

पेरिस
 सातवीं वरीयता प्राप्त डोमिनिक थियेम ने फ्रेंच ओपन में मार्को सेचिनातो के शानदार अभियान पर रोक लगाते हुए 7 . 5, 7 . 6, 6 . 1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया । थियेम 1995 में थामस मस्टर के बाद किसी ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचने वाले पहले आस्ट्रियाई खिलाड़ी है । अब उनका सामना 10 बार के चैम्पियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रफेल नडाल या पांचवीं वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के जुआन माॢतन देल पोत्रों से होगा ।           

दुनिया के 72वें नंबर के खिलाड़ी सेचिनातो ने तीन वरीय खिलाडिय़ों को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी जिनमें 12 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच शामिल हैं । थियेम ने क्वार्टर फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया था । उन्होंने पहले ही गेम में इतालवी प्रतिद्वंद्वी की सर्विस तोड़ी । छठे गेम तक थियेम की र्सिवस पर सेचिनातो को सिर्फ एक अंक मिला था । उसने आठवें गेम में र्सिवस तोड़कर स्कोर 5 . 4 कर लिया ।

थियेम ने अगले तीन गेम जीतकर पहला सेट अपने नाम किया । दूसरे सेट में सेचिनातो ने मैराथन टाइब्रेकर खेला । इस बार तीन सेट प्वाइंट बनाने के बावजूद वह 12 . 10 से हार गए । यह सेट 61 मिनट तक चला लेकिन तीसरे सेट में थियेम ने उसे कोई मौका नहीं दिया । इस हार के बावजूद सेचिनातो को 658000 डाॅॅलर मिले और अगले सप्ताह तक वह रैंकिंग में शीर्ष 30 में पहुंच जाएगा ।