आईपीएल 2018 का खिताब इस बार धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के नाम रहा है। दो साल बाद आईपीएल में वापसी करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीत के साथ आगाज किया है।
आईपीएल 2018 का फाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई के बीच खेला गया था। वाट्सन की शानदार शतकीय पारी की मदद से सीएसके ने खिताब आठ विकेट से अपने नाम किया।
इस बार जनवरी में जब आईपीएल की नीलामी हुई तो टीम ने अपने स्पिन गेंदबाज आर आश्विन को रिलीज कर दिया था। लेकिन आगामी आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की नजर कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों पर होगी।
टीम इन खिलाड़ियों को अगले आईपीएल में अपनी ब्रिगेड में शामिल करने की कोशिश जरूर करेगी।
आइए एक नजर डालते हैं ऐसे चार खिलाड़ियों पर…
1- एविन लुईस

मुंबई इंडियंस के तूफानी बल्लेबाज एविन लुईस पर चेन्नई की नजर अगले आईपीएल नीलामी में जरूर होगी। एविन लुईस बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक अच्छे फील्डर भी हैं। इस सीजन अगर लुईस के प्रदर्शन की बात करते तो वो संतोषजनक रहा है।
लुईस ने इस सीजन आईपीएल के 13 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 138.4 की स्ट्राइक रेट से 382 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव के साथ लुईस की जोड़ी इस आपीएल में हिट रही है। ऐसे में सीएसके अगामी सीजन बतौर ओपनर खिलाड़ी के लिए लुईस पर अपना निशाना साध सकती है।
The post इन चार दिग्गज खिलाड़ियों को अगले आईपीएल में हर हाल में खरीदना चाहेगी सीएसके,तीसरा होगा धोनी का उत्तराधिकारी appeared first on SportzWiki Hindi.