Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन, धोनी और विराट को पीछे छोड़ ऐसा करने वाले भारत के पहले क्रिकेटर बने रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के हिटमैन कहे जाने वाले दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा इन दिनों छुट्टियों पर है साथ इनकी वाइफ रितिका भी है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का आईपीएल में प्रदर्शन तो बेहद खराब रहा था इस कारण इन्हें कड़ी आलोचना का सामना भी करना पड़ा था। हालांकि शुरुआती क्रम के बल्लेबाज मेजर लीग बेसबॉल में “फर्स्ट पिच” करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने है।

इस प्रकार 4 जून को रोहित शर्मा ने अमेरिका में बेसबॉल क्लब सिएटल मैरिनर्स के लिए “फर्स्ट पिच” करके लीग की औपचारिक शुरुआत की है और इन्हें यह बड़ा सम्मान प्राप्त हुआ है। रोहित शर्मा जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच में जगह नहीं दी गयी इस कारण अपनी पत्नी के साथ छुट्टियों पर निकले हुए है।

इस लीग का यह उद्घाटन आज किया गया जिसको लेकर वनडे में तीन बार दोहरे शतक बनाने वाले रोहित शर्मा खुद भी बहुत खुश है।

बता दें कि अमेरिका में बेसबॉल लीग में यह एक ऐतिहासिक अनुष्ठान है, जिसमें खेल की शुरुआत करने के लिए “फर्स्ट पिच” के लिए हमेशा विशेष अतिथि को आमंत्रित करता है।

रोहित शर्मा का प्रबंधन आईएमजी रिलायंस टैलेंट मैनेजमेंट द्वारा किया जाता है और “देश-लीजेंड ऑफ़ क्रिकेट सीरीज” के तहत अमेरिकी दौरे पर है। रोहित सैन फ्रांसिस्को/बे एरिया, सिएटल और लॉस एंजिल्स में घूमने वाले हैं जहां भारतीय क्रिकेटर कई मीटिंग में भाग लेने वाले है।

गौरतलब हो कि रोहित शर्मा साल 2013 के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम में सबसे सफल ओपनर है जिन्होंने तीन बार वनडे में दोहरे शतक लगाये है और एक साथ ही टी20 क्रिकेट में इनके नाम सबसे तेज शतक भी है, जिन्होंने डेविड मिलर के बराबर 35 गेंदों पर बनाया।

रोहित का प्रदर्शन हमेशा से ही अच्छा रहा है लेकिन इस साल इन्होंने अभी तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है और यह भारतीय टीम के लिए भी अच्छी खबर नहीं है क्योंकि एक साल बाद विश्व का आयोजान होने वाला है।

The post सचिन, धोनी और विराट को पीछे छोड़ ऐसा करने वाले भारत के पहले क्रिकेटर बने रोहित शर्मा appeared first on SportzWiki Hindi.