स्पोर्ट्स डेस्क। अगर आप क्रिकेट के रिकॉर्ड की बात करते है तो सबसे पहले नाम पुरुष खिलाड़ी का आता है। लेकिन अब इन पुरुष खिलाड़ी को पीछे छोड़ते हुए एक महिला खिलाड़ी ने अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है। जिसमें उसने सभी पुरुष खिलाड़ी को को काफी पीछे छोड़ दिया है। ये रिकॉर्ड बनाया है भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी मिताली राज ने ये रिकॉर्ड श्रीलंका की टीम के साथ खेलते हुए बनाया है ।
मिताली राज ने आज श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच में 23 रनों की पारी खेली और इसी के साथ वह टी20 क्रिकेट में दो हजार रन बनाने वाली भारत की पहली महिला और विश्व की सातवीं महिला खिलाड़ी बन गईं। मिताली 2,000 रनों तक पहुंचने विश्व में सातवीं महिला खिलाडी बन गयी है, उनसे पहले शार्लोट एडवर्ड्स (2,605) है, इसके बाद स्टफनी टेलर (2,582) और सुजी बेट्स (2,515) इस रिकॉर्ड में शामिल हैं।
मिताली राज को बीसीसीआई ने बधाई देते हुए कहा कि "2,000 टी 20 रनों पर पहुंचने पर मिताली राज को बधाई ,डब्ल्यूएसी2018 के लिए ऐतिहासिक स्थान तक पहुंचने वाला पहली खिलाड़ी। " टी20 में आज खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका टीम को बुरी तरह 7 विकेट से हरा दिया।
Herald