Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आयरलैंड के खिलाफ शिखर धवन की विस्फोटक पारी देख इतना खुश हुआ यह अफगानिस्तानी खिलाड़ी बना दी अपनी इन्स्टा स्टोरी

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों अपने यूरोप दौरे पर है और बुधवार को अपने मिशन का आगाज कर दिया है।  भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच डबलिन में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने अपने चिर परिचित अंदाज में शुरूआत की और आयरलैंड पर 76 रनों की बड़ी और शानदार जीत हासिल की।

शिखर धवन ने आयरलैंड के खिलाफ खेली तूफानी पारी

आयरलैंड के कप्तान गैरी विल्सन ने इस मैच में टॉस अपने पाले में उछलने के साथ ही पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। ऐसे में टॉस हारने के बाद पहले खेलने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने धमाकेदार अंदाज में शुरूआत की। इन दोनों बल्लेबाजों ने आयरलैंड के गेंदबाजों पर जबरदस्त हमला बोला ।

शिखर धवन ने बनाए 45 गेंदो में बनाए 74 रन

भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की तुलना में शिखर धवन कुछ ज्यादा ही तेजी के साथ बल्लेबाजी करते नजर आए। शिखर धवन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए आयरिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। धवन ने केवल 45 गेंदो में 74 रनों की खतरनाक पारी खेली। धवन ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 5 छक्के जड़े। धवन की इस पारी का भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों ने भरपूर लुत्फ उठाया।

राशिद खान ने भी उठाया शिखर धवन की पारी का लुत्फ

शिखर धवन की इस विस्फोटक पारी को भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को साथ ही एक अफगान खिलाड़ी ने भी भरपूर आनंद लिया। अफगानिस्तान टीम के स्टार खिलाड़ी राशिद खान ने शिखर धवन की पारी का मजा लिया। राशिद खान ने अपनी आईपीएल टीम के साथी खिलाड़ी शिखर धवन की बल्लेबाजी को टीवी पर मजा लिया।

राशिद ने अपने इंस्टाग्राम पर धवन की टीवी से ली गई फोटो की पोस्ट

राशिद खान ने शिखर धवन की आयरलैंड के खिलाफ खेली गई इस पारी को टीवी पर देखा और इसकी एक फोटो क्लिक कर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। साथ ही राशिद खान ने शिखर धवन की जबरदस्त तारीफ की। आपको बता दें कि राशिद खान और शिखर धवन आईपीएल में सनराईजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए बहुत ही करीबी हो गए हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post आयरलैंड के खिलाफ शिखर धवन की विस्फोटक पारी देख इतना खुश हुआ यह अफगानिस्तानी खिलाड़ी बना दी अपनी इन्स्टा स्टोरी appeared first on SportzWiki Hindi.