Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई ने बताया वो बड़ा कारण जिसकी वजह से टीम चयन के बाद खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट लेकर दिखाया गया बाहर का रास्ता

इन दिनों भारतीय क्रिकेट में यो-यो टेस्ट पर हाहाकार मचा हुआ है। भारतीय खिलाड़ियों को टीम में चयन के लिए हर हाल में फिटनेस टेस्ट की नई कठिन प्रक्रिया यो-यो टेस्ट से गुजरना पड़ रहा है। बीसीसीआई ने पिछले साल यो-यो टेस्ट को टीम में चयन का आधार बना दिया है, जिसके बाद से खिलाड़ियों के यो-यो टेस्ट में असफल होने पर बाहर का रास्ता देखना पड़ रहा है।

टीम में चयन के बाद इन तीन खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने दिखाया बाहर का रास्ता

लेकिन बीसीसीआई ने हाल के दिनों में भारतीय टीम में चयनित तीन खिलाड़ियों को बाहर किया क्योंकि तीनों ही खिलाड़ियों ने यो-यो टेस्ट की बाधा को पार नहीं किया। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जहां अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच, संजू सैमसन को  और इंग्लैंड दौरे के लिए भारत ए की टीम और अंबाती रायडू को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल कर लिया था । लेकिन आखिर के पलों में यो-यो टेस्ट के बाद बाहर कर दिया।

टीम चयन के बाद यो-यो टेस्ट करने पर बीसीसीआई ने दी सफाई

अब बीसीसीआई की जबरदस्त आलोचना हो रही है। क्योंकि जिन खिलाड़ियों को पहले टीम में जगह दी और बाद में यो-यो टेस्ट में असफल होने पर बाहर कर दिया। ऐसे में कई लोगों का मानना है कि या तो यो-यो टेस्ट टीम में चयन करने से पहले कर लेना चाहिए था। उसी को लेकर हाहाकार के बीच बीसीसीआई ने अपनी सफाई पेश की है।

बीसीसीआई ने बताया आईपीएल में समय नहीं मिलने से किया यो-यो टेस्ट का बाद में फैसला

बीसीसीआई ने टीम में चयन के बाद इन दोनों खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट करने को लेकर बताया कि आईपीएल के दौरान टीम का चयन होने से यो-यो टेस्ट के लिए समय नहीं मिल पाने के कारण ऐसा नहीं हो सका। बीसीसीआई के महाप्रबंधक सबा करीम ने कहा कि

“ये(यो-यो टेस्ट) हमेशा ही टीम चयन से पहले आयोजित किया जाता था। इस बार आईपीएल की वजह से बदलाव किया गया। हमें पहले के कारणों से ही शुरूआती टीम को चुनना है, इसलिए हम आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों को खींच नहीं सकते थे और ना ही उन्हें ये कह सकते थे कि पहले यो-यो टेस्ट होगा उसके माध्यम से टीम चुनी जाएगी। इसलिए हमने आईपीएल खत्म होने के बाद इसे आयोजित किया।  और सभी खिलाड़ियों को इसकी तैयारी के लिए पर्याप्त समय भी दिया गया।” 

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post बीसीसीआई ने बताया वो बड़ा कारण जिसकी वजह से टीम चयन के बाद खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट लेकर दिखाया गया बाहर का रास्ता appeared first on SportzWiki Hindi.