Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट को हमेशा आक्रामक रवैये की वजह से माना जाता है बुरा इन्सान, लेकिन आपकी सोच बदल देगी ये वीडियो

विराट कोहली वैसे तो मैदान पर अपनी आक्रामकता के लिए मशहूर है. वह मैदान पर सदैव विपक्षी टीम को अपने क्षेत्ररक्षण द्वारा दबाव में रखने की कोशिश करते है. वह मैदान में तो वैसे भी मजबूती के साथ नजर आते है. क्षेत्ररक्षण  भी मैच में अपनी अलग किरदार की भूमिका में होती है.

कई मैच तो ऐसे होते है जब टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी ख़राब चल रही होती है. तब कुछ प्लेयर अपनी क्षेत्ररक्षण की कला से ही पूरा मैच पलटने का दमख़म रखते है. और ऐसा कई बार किया भी जा चुका है तभी कहा जाता है कैच पकड़ो, मैच जीतो.

भारतीय टीम के कप्तान कोहली वैसे तो मैदान पर आक्रामक शैली अपनाते है, लेकिन खेलभावना और अनुशासन में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते है . इसी खेलभावना के कारण आजकल उनकी तारीफ में खूब कसीदे पढ़े जा रहे है.

वाकया थोड़ा पुराना जरूर है, लेकिन उतना ही मजेदार है हुआ यूँ की श्रीलंका टीम के साथ खेले जा रहे एक टेस्ट मैच में तीसरे दिन एक छोर पर श्रीलंका के बल्लेबाज सदिरा खड़े थे, तो दूसरी ओर दिनेश चांदीमल मोर्चा संभाले हुए थे.

उसी समय रविन्द्र जडेजा गेंदबाजी करने के लिए आये तो सदिरा ने गेंद को हिट किया और एक रन चुराने कोशिश में भागे, लेकिन तभी क्षेत्ररक्षण करते हुए कोहली ने डाइव लगाकर गेंद को रोका और तुरंत ही गेंद को  विकेट की तरफ फेका, जिससे गेंद सीधे बल्लेबाज के हेलमेट में जा लगी.

इसके तुरंत बाद ही कोहली खेलभावना को दिखाते हुए सीधे समर के पास गए माफ़ी मांगी तो सदिरा भी मुस्करा दिए. जिससे कोहली को भी पता चल गया कि उनको पता है, कि उन्होंने गेंद को स्टंप पर मारा था, लेकिन गेंद उनको जा लगी.

इस तरह की खेलभावना को दिखाकर कोहली ने वहां पर मौजूद दर्शको का दिल जीत लिया. इस प्रकार के कई उदाहरन खिलाड़ियों द्वारा समय समय पर प्रदर्शित किये जाते है. जिससे आने वाले खिलाड़ियों को सीख मिलती है.

यहाँ देखे विडियो:

The post विराट को हमेशा आक्रामक रवैये की वजह से माना जाता है बुरा इन्सान, लेकिन आपकी सोच बदल देगी ये वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.