Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अल जजीरा ने अपने स्टिंग ऑपरेशन में किया चौकाने वाला खुलासा, मैच फिक्सिंग में तीन भारतीय खिलाड़ी भी है शामिल!

आईपीएल समाप्त होने के बाद क्रिकेट में फिक्सिंग का जिन्न एक बार फिर जिंदा हो गया है। इसका खुलासा अल जजीरा न्यूज चैनल ने अपने एक स्टिंग ऑपरेशन में किया। इस स्टिंग ऑपरेशन में अल जजीरा ने कहा कि श्रीलंका के गॉले में भारत और श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के मैच फिक्स थे।

पिच क्यूरेटर ने मैच से पहले पिच से छेड़छाड़ की थी। बता दें कि गॉले क्रिकेट स्टेडियम की पिच की देखरेख थिसारा इंडिका करते थे। इन पर ही पिच से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा। वहीं मुंबई के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन मॉरिश भी इस पूरे मामले में शक के घेरे में है। वहीं बीसीसीआई ने कहा कि रॉबिन मॉरिश के खिलाफ कार्रवाई करने का विचार तभी करेंगे जब आईसीसी के द्ववारा उन्हें दोषी करार दिया जाएगा।

इन मैचों में हुई थी छेड़छाड़

न्यूज चैनल अल जजीरा ने भारत और श्रीलंका के बीच हुई कई मैचों में पिच से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। बता दें कि 2017 में 26 से 29 जुलाई के बीच गाले में भारत बनाम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेला गया था। वहीं 16 से 20 मार्च 2017 में रांची में एक टेस्ट मैच खेला गया था।

इसके बाद 16-20 दिसंबर के बीच 2016 में चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में  भारत बनाम इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच खेला गया। अल जजीरा ने अपने स्टिंग ऑपरेशन में इन तीनों जगह पर पिच से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। बता दें कि गाले और चेन्नई के मैच में भारत ने जीत दर्ज की थी। वहीं रांची का मैच ड्रा था।

तीन भारतीय खिलाड़ियों के शामिल होने का शक

न्यूज चैनल अल जजीरा ने अपने स्टिंग ऑपरेशन में दावा किया है कि चेन्नई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला गए मैच फिक्सिंग में तीन भारतीय खिलाड़ी भी शामिल थे। अब ये भारतीय खिलाड़ी कौन हैं इसके बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि शेखर लुथरा नाम के एक पत्रकार ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी।

हालांकि इन तीनों ही मैचों से जुड़े फिक्सिंग के मामले में आईसीसी जांच कर रहा है। वहीं बीसीसीआई पूरे मामले में वेट एंड वॉच की स्थित बनाए हुए है। बीसीसीआई का कहना है कि अगर जो भी इस मामले में दोषी होगा उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

The post अल जजीरा ने अपने स्टिंग ऑपरेशन में किया चौकाने वाला खुलासा, मैच फिक्सिंग में तीन भारतीय खिलाड़ी भी है शामिल! appeared first on SportzWiki Hindi.