Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पॉल स्टर्लिंग की तूफानी पारी के बावजूद आयरलैंड को नहीं मिली जीत

डिवेंटर। पॉल स्टर्लिंग (81) की तूफानी पारी के बावजूद आयरलैंड को स्कॉटलैंड के खिलाफ त्रिकोणीय टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शृंखला के मैच में रविवार को टाई के साथ संतोष करना पड़ा।पिछले साल टेस्ट दर्जा हासिल करने वाले आयरलैंड को अन्तिम ओवर में सात रन की आवश्यकता था, लेकिन वह केवल छह रन ही बना सकी।

फेडरर ने साबित की बादशाहत, जीता 98वां एटीपी खिताब

अन्तिम ओवर में ऑलराउंडर केविन ओ ब्रायन क्रीज मौजूद थे, स्कॉटलैंड के साफयान शरीफ ने केविन ओ ब्रायन को पहली गेंद पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद साफयान शरीफ ने अगली पांच गेंदों पर केवल छह रन दिए। अन्तिम बॉल पर आयरलैंड को 3 रन की आवश्यकता था, लेकिन स्टुअर्ट थाम्पसन इस गेंद पर केवल दो रन ही बना सके मैच टाई पर खत्म हुआ।

FIFA WORLD CUP 2018: स्विटजरलैंड ने ब्राजील को 1-1 ड्रा पर रोका

इससे पहले कप्तान काइल कोएत्जर (54) की अर्धशतक पारी के साथ ही सलामी बल्लेबाज जार्ज मुंसे (46) और कैलम मैकलायड (46) की उपयोगी पारियों के दम पर स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 185 रन बनाए। इसके जवाब में हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलने वाली आयरलैंड निर्धारित ओवर में छह विकेट पर 185 रन ही बना सकी।

नहीं चला मेसी का जादू, अर्जेंटीना को कमजोर आइसलैंड से खेलना पड़ा ड्रॉ

186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 40 रन के स्कोर तक ही अपने दो विकेट गंवा दिए, लेकिन सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने एक छोर संभाले रखते हुए 41 गेंदों पर पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से 81 रन की शानदार पारी खेली। आयरलैंड की ओर से सिमी सिंह ने 26, कप्तान गैरी विल्सन ने 20 और ऑलराउंडर केविन ओ ब्रायन ने 28 रन का योगदान दिया।

यो-यो टेस्ट पास करने में अब यह भारतीय खिलाड़ी भी रहा नाकाम, हुआ टीम से बाहर