कुआलालम्पुर
महिला एशिया कप ट्वंटी20 टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। भारत को आखिरी गेंद पर तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद से बांग्लादेश की मेंस टीम का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल ये वीडियो बांग्लादेशी क्रिकेटर तमीम इकबाल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।
इस वीडियो में टीम के सभी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में जर्सी पहनकर मैच देख रहे हैं और आखिरी गेंद पर विनिंग रन पूरा होते ही खुशी से झूम उठते हैं। बांग्लादेश की ओर से निगार सुल्ताना ने सबसे अधिक 27 और रुमाना अहमद ने 23 रन बनाए। भारत की ओर से पूनम यादव ने नौ रन देकर चार विकेट लिए जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 19 रन देकर दो सफलता हासिल की। इससे पहले, भारत ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (56) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत नौ विकेट पर 112 रन बनाए थे। बांग्लादेश की ओर से खादिजा और रुमाना ने दो-दो विकेट लिए थे। महिला एशिया कप ट्वंटी20 टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। भारत को आखिरी गेंद पर तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद से बांग्लादेश की मेंस टीम का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल ये वीडियो बांग्लादेशी क्रिकेटर तमीम इकबाल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।