Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी के इस पैनल में शामिल हुए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज श्रीनाथ

दुबई। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ को आईसीसी मैच रैफरियों की सूची में शामिल किया गया है। वह इस समय इस सूची में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय है। वहीं सुंदरम रवि ने अंपायरों की शीर्ष पैनल में अपना स्थान बरकरार रखा है। आईसीसी द्वारा 01 जुलाई से 30 जून, 2019 तक के लिए इन पैनलों की घोषणा सालाना समीक्षा और चयन प्रक्रिया के बाद की गई।

मैच रैफरियों के पैनल में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ के साथ डेविड बून, क्रिस ब्रॉड, जैफ क्रोव, रंजन मदुगले, एंडी पायक्रोफ्ट और रिची रिचर्डसन को जगह दी गई है।

जबकि एस रवि को पाकिस्तान के अलीम डार, श्रीलंका के कुमार धर्मसेना, मराइस इरास्मस , क्रिस जाफानी , इयान गूड , रिचर्ड इलिंगवर्थ , रिचर्ड केटलबोरो , नाइजेल लोंग, ब्रूस ओक्सेनफोर्ड, पॉल रीफेल और राड टकर के साथ अंपायरों के पैनल में शामिल किया गया है।

Ind v Afg Test: धवन-विजय के शतकों से भारत ने बनाए 347 रन

जवागल श्रीनाथ कपिल देव और जहीर खान के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज है। कर्नाटक की और से रणजी मैच खेल चुके श्रीनाथ ने अपने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में कुल 551 विकेट (टेस्ट मैच में 236 और एकदिवसीय मैच में 315) लिए हैं। जवागल श्रीनाथ का दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने इस टीम की ओर से 24.48 की औसत से 60 विकेट हासिल किए हैं।

धवन ने तोड़ा सहवाग का यह रिकॉर्ड, शामिल हुए ब्रैडमैन के क्लब में

पहले वनडे में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

जवागल श्रीनाथ भारत की ओर से एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज है। वैसे क्रिकेट के इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज अनिल कुंबले हैं। जिन्होंने वनडे में 337 विकेट लिए हैं। वहीं अजित आगरकर ने 288 विकेट अपने नाम किए हैं। जवागल श्रीनाथ ने भारत की ओर से चार विश्व कप खेले हैं।