Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हसीन-शमी की राहे हुई जुदा, सिल्वर स्क्रीन और मॉडलिंग रैम्प पर जल्द नजर आयेंगी हसीन जहां

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के जीवन के पिछले चार महीनों ने बहुत जबरदस्त उथल-पुथल मचायी है। मोहम्मद शमी के पारिवारिक जीवन इस दौरान सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा है। मोहम्मद शमी का उनकी पत्नी हसीन जहां के साथ जो विवाद चल रहा है वो लगातार हर दिन के साथ उनके बीच गहरी दूरियां पैदा करता जा रहा है।

मोहम्मद शमी और हसीन जहां के बीच बढ़ती दूरियां

मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने कुछ महीनों पहले एक के बाद एक सनसनीखेज आरोप लगाए। शमी पर हसीन जहां ने घरेलु प्रताड़ना, तलाक देने की धमकी और मारपीट जैसे संगीन आरोप लगाए जिसके बाद से दोनों के बीच ऐसी खट-पट शुरू हुई है जो उन्हें लगातार दूर करती जा रही है।

शमी और हसीन निकल पड़े अलग-अलग राहों पर 

मोहम्मद शमी और हसीन जहां के बीच सुलह की उम्मीद तो थी, लेकिन अब तो ये खाईयां बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है, जिसको जल्द से भर पाना तो मुश्किल नजर आ रहा है। अब तो दोनों ही शमी और हसीन अपने हसीन सफर को छोड़ अलग-अलग राहों पर चल पड़े हैं। मोहम्मद शमी जहां अपने प्रोफेशनल क्रिकेट करियर तो वहीं हसीन जहां भी अपने पहले वाले मॉडलिंग के सफर पर निकल पड़ी हैं।

हसीन अपनी मॉडलिंग की दुनिया में जुटी

हसीन जहां ने इसको लेकर सोमवार को कहा कि

जिसके लिए मॉडलिंग छोड़ी उसी की बेवफाई ने उन्हें फिर से उसी दुनिया में जाने को मजबूर कर दिया। वो जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर भी दिखाई देंगी। वो इन दिनों मुंबई में हैं और करियर को लेकर काफी मेहनत कर रही हैं। पिछले दो दिनों में वो फिल्म निर्माता-निर्देशकों से भी मिली हैं। निर्देशक आनंद कुमार ने कुछ स्क्रिप्ट्स सुनाई हैं। निर्माता-निर्देशक अमजद खान उन पर एक बायोपिक बनाना चाहते हैं। कुछ निर्माता उनके साथ बायोपिक के लिए संपर्क में हैं।”

शमी को मॉडलिंग नहीं थी पसंद, इसी कारण से छोड़ा ये रास्ता- हसीन

आपको बता दें कि हसीन जहां का मानना है कि 

“मोहम्मद शमी के करीब आने और उसके बाद उन दोनों के बीच निकाह होने के बाद उन्होंने मॉडलिंग छोड़ दी थी। मोहम्मद शमी को हसीन जहां का मॉडलिंग करना पसंद नहीं था। शमी का सच सामने आने के बाद अब अहसास हो रहा है कि ये ठीक नहीं किया। ये काम उनके दिल के करीब है, और यहीं कारण है कि वो फिर से मॉडलिंग और फिल्मों में काम करना चाहती है।”

शमी खुद आगे आकर दें करीब आने का प्रस्ताव

हाल ही में मुसलमानों का सबसे पवित्र त्योहार ईद उल फितर निकला है। इस त्योहार के दौरान ऐसी बातें और दावे किए जा रहे थे कि ईद के त्योहार पर दोनों के बीच सुलह हो जाएगी, लेकिन अब ये मुश्किल लग रहा है। इस बात को लेकर हसीन ने कहा कि

कोई भी फैसला तभी हो सकता है जब प्रस्ताव खुद शमी दें। वो किसी और की नहीं सुनेगी। शमी कठपुलती बन गया है और किसी की सुन नहीं रहा है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post हसीन-शमी की राहे हुई जुदा, सिल्वर स्क्रीन और मॉडलिंग रैम्प पर जल्द नजर आयेंगी हसीन जहां appeared first on SportzWiki Hindi.