Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सट्टेबाजी में अब सलमान खान के भाई अरबाज खान का आया नाम सामने, ठाणे पुलिस ने भेजा समन

सलमान खान के भाई और लोकप्रिय अभिनेता अरबाज खान का नाम आईपीएल की सट्टेबाजी में सामने आया है। इसको लेकर ठाणे पुलिस ने अर्न्तराष्ट्रीय सट्टेबाजी के मामले में उन्हें समन भेजा।

पुलिस ने किया सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़

मीडिया की खबरों के अनुसार, अरबाज खान को थाने पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर बाद समन भेजा। पुलिस ने हाल ही में एक सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड किया था, जिसमें सोनू जालान नाम के बुकी को गिरफ्तार किया गया था।

सलमान के भाई का भी आया सट्टेबाजी में नाम 

पुलिस द्वारा अरबाज को भेजे गए समन के अनुसार इसमें मुंबई से चलने वाले घोटाले से संबंधित मामले में अरबाज की उपस्थिती जरूरी है.

वहीं अगर सूत्रों की माने तो अरबाज खान और सट्टेबाज सोनू जालान एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं।

साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि सट्टेबाज सोनू जालान न सिर्फ भारत बल्कि अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर भी सट्टेबाजी का रैकेट चलाता है. वहीं उसके संबंध अंडरवर्ल्ड सरगना दाउद इब्राहिम से भी हैं. इसके अलावा यह मामला भी सामने आ रहा है कि बुकी ने पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में अरबाज खान का नाम लिया है। इसीलिए पुलिस अब उनसे पूछताछ करना चाह रही है.

सट्टेबाजी में इस शख्स को पकड़ा पुलिस ने

ठाणे के एन्टी एक्सटाॅर्शन सेल ने सोनू जालान को हाल ही में गिरफ्तार किया था ,जिसके बाद कई चौंकाने वाले खुलासा हुए।

वहीं इस मामले को लेकर ठाणे के एंटी एक्सटाॅर्शन सेल के पुलिस इंस्पेक्टर राजकुमार कोथमिरे ने कहा कि, “अरबाज खान, सोनू जालान का दोस्त हुआ करता था। हालांकि उनका बेटिंग में कोई हाथ नहीं है.

इसके अलावा ठाणे क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए बुकी सोनू जलान ने कई बड़े खुलासे भी किए।

The post सट्टेबाजी में अब सलमान खान के भाई अरबाज खान का आया नाम सामने, ठाणे पुलिस ने भेजा समन appeared first on SportzWiki Hindi.