Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीरेंद्र सहवाग ने यादगार बना दिया इस गेंदबाज का बर्थडे, बताया दुनिया का सबसे तेज गेंदबाज

साउथ अफ्रीका के खतरनाक तेज गेंदबाज डेल स्टेन का कल(27 जून) जन्मदिन था. अपनी रफ़्तार भरी गेंदबाजी से गेंदबाजी में कई रिकॉर्ड बनाने वाले डेल स्टेन अब 35 वर्ष के हो गए हैं. स्टेन के जन्मदिन के मौके पर पूर्व भारतीय विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने ही अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई दी है.

भारतीय टीम में रहकर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से लोगों का मनोरंजन करने वाले सहवाग अब सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और मजेदार भरे ट्वीट करते रहते हैं. सहवाग अगर किसी को बधाई या शुभकामनाएं देते हैं तो इसमें भी उनका अंदाज़ बिल्कुल अलग होता है.

सहवाग ने स्टेन को बताया दुनिया का खतरनाक गेंदबाज 

स्‍टेन भले ही इस समय अपने क्रिकेट करियर के आखिरी पड़ाव पर हों. मगर वे अपनी तेज रफ्तार गेंदों और स्विंग से दुनिया के दिग्गज बल्‍लेबाजों के लिए मुसीबत बनते रहे हैं. सहवाग ने डेल स्टेन के जन्‍मदिन पर उन्‍हें शुभकामना देते हुए ट्वीट किया. इसमें उन्होंने लिखा

”जब भी आप दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों के बारे में सोचते हैं, तो डेल स्‍टेन का स्‍थान सदा उसमें रहेगा. स्‍टेन ने जहां भी गेंदबाजी की मैदान की घास और भी ज्‍यादा हरी प्रतीत होने लगती थी. हैप्‍पी बर्थडे स्टेन गन”

चार पांच साल और क्रिकेट खेलना चाहते डेल स्टेन 

डेल स्टेन पिछले कुछ समय से चोटिल होने की वजह से ज्यादातर टीम से बाहर रहे हैं. जबकि उनका प्रदर्शन भी बेहतर नही रहा है. इसी वर्ष भारतीय टीम जब साउथ अफ्रीका दौरे पर गयी थी तो उस दौरान भी डेक स्टेन चोटिल हो गए थे. कुछ समय पहले ही उन्होंने चोट से उभरते हुए काउंटी क्रिकेट के जरिए मैदान पर वापसी की.

इस बीच डेल स्टेन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह क्रिकेट से बहुत अधिक प्रेम करते हैं और अपना खेल अभी चार या पांच साल तक और जारी रखना चाहेंगे.

The post वीरेंद्र सहवाग ने यादगार बना दिया इस गेंदबाज का बर्थडे, बताया दुनिया का सबसे तेज गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.