Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली नहीं बल्कि इस खिलाड़ी की कप्तानी में इंग्लैंड में खेलने उतरेंगे अजिंक्य रहाणे

ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंडियन टीम  की कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे जिन्होंने इंडिया को ऐतिहासिक जीत दर्ज करवाई. भारत पहली बार इस प्रकार का कारनामा करने में सफल हो पाया है. मात्र दो दिन में टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड अभी तक भारतीय टीम के पास नहीं था, जिसे कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कर दिखाया.

 

 

इस ऐतिहासिक टेस्ट के बाद अजिंक्य रहाणे इंडिया ए से मैच खेलते हुए नजर आयेंगे. जिसका नेतृत्व करुण नायर के हाथो में होगा. अगले महीने होने वाली इंग्लैंड एकदिवसीय मैचों की सीरीज में अजिंक्य टीम में शामिल नहीं है. चयनकर्ताओं को प्रभावित ना कर पाना उनके चयन ना होने का कारण बना.

जबकि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में अजिंक्य हिस्सा है. जिसे देखते हुए अभी अजिंक्य अपने खेल में निरंतरता लाने की कोशिश  कर रहे है. इसी लिए त्रिकोणीय सीरीज में अपनी खोयी हुई फार्म को वापस लाने का प्रयास करेंगे. उनकी फार्म  चिंता का विषय बनी हुई है.

अभी इंडिया ए , इंग्लैंड लायंस और विंडीज़ ए के खिलाफ सिरीज है जिसमें कई बड़े खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है. पिछले दिनों अजिंक्य चोट से जूझ रहे थे जिसके कारण जून के महीने में आयोजित काउंटी क्रिकेट में भी भाग नहीं ले सके थे.

 

चोट से उबरने के बाद अजिंक्य अपनी फिटनेस को साबित कर चुके है अब वह स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ दौरे के लिए तैयार है.

विराट कोहली भी इंडिया ए के लिए खेल सकते है क्यूंकि एकदिवसीय मैचो की सीरीज के बाद लगभग 14 दिनों का आराम है, जिसको देखते हुए इस टीम का कोहली भी हिस्सा हो सकते है. जून में होने वाले काउंटी क्रिकेट का भी कोहली गर्दन की चोट के कारण हिस्सा नहीं  बन पाए थे.

बीसीसीआई ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी. क्यूंकि उनको आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए फिटनेस साबित करना था.

 

 

त्रिकोणीय सीरीज के बाद इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज का आगाज होगा जिसके लिए खिलाड़ियों को अपने आपको चयनकर्ताओं के सामने अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने का अच्छा अवसर है.

 

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक , शेयर और कमेंट करे….

 

The post विराट कोहली नहीं बल्कि इस खिलाड़ी की कप्तानी में इंग्लैंड में खेलने उतरेंगे अजिंक्य रहाणे appeared first on SportzWiki Hindi.