हाले। विश्व नंबर वन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने अपना धमाकेदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अमेरिका के डेनिस कुडला को शिकस्त देकर 12वीं बार हाले ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।
20 ग्रैंड स्लेम खिताबों के विजेता फेडडर ने सेमीफाइनल मुकाबले में डेनिस कुडला को 7-6, 7-5 से शिकस्त दी। इस टूर्नामेंट में नौ बार के विजेता फेडरर अब 10वें खिताब से एक कदम दूर हैं।
एफआईएच चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने पाक को 4-0 से पीटा
टेनिस के महान खिलाडिय़ों में शामिल फेडरर ने कुडला के खिलाफ एक घंटे 17 मिनट में जीत हासिल की। उन्होंने मुकाबले में 12 एस लगाए और अपनी पहली सर्विस पर 84 फीसदी अंक हासिल किए। इस टूर्नामेंट में उनकी जीत-हार का रिकॉर्ड अब 63-6 हो गया है।
अब खिताबी मुकाबले फेडरर का सामना स्पेन के राबर्टाे बतिस्ता अगुत और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिच के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। हाल ही में स्पेन के राफेल नडाल से नम्बर वन का ताज छीनने वाले फेडरर ने हाले टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपना रिकॉर्ड 12-2 कर लिया है।
त्रिकोणीय सीरीज: भारतीय क्रिकेट टीम को पहले ही मैच में मिली शर्मनाक हार
स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर 2016 के विंबलडन में कनाडा के मिलोस राओनिक से शिकस्त झेलने के बाद अभी तक ग्रास कोर्ट पर एक भी मैच नहीं हारा है। इस दौरान उन्होंने ग्रास कोर्ट पर लगातार 20वीं जीत दर्ज कर ली है। यह उनके करियर में ग्रास कोर्ट पर दूसरा सबसे लंबा विजय अभियान है।
ब्राजील के लिए वरदान साबित हुआ मैच का इंजरी समय, कोस्टा रिका को दी शिकस्त
इससे पहले उन्होंने 2003 से 2008 तक ग्रास कोर्ट पर लगातार 65 मैचों में जीत हासिल की थी। फेडरर ने इससे पहले अन्तिम आठ में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबदेन को कड़े मुकाबले में 7-6, 7-5 से शिकस्त देकर रिकॉर्ड 14वीं बार इस टूर्नामेंट के अन्तिम चार में जगह बनाई थी।