Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर फाइनल में किया प्रवेश

खेल डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेटर और गेंदबाज एकता बिष्ट की शानदार गेंदबाजी और स्मृति मंधना (38) एवं कप्तान हरमनप्रीत कौर (34) की बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने अपने अंतिम राउंड रोबिन मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। पाकिस्तान पर मिली इस जीत के बाद भारत महिला एशिया कप ट्वेंटी20 टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर महज 72 रन ही बना सकी।

एसएसओ शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री चीन के लिए रवाना

भारत की ओर से स्पिनर एकता बिष्ट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं भारत की ओर से शिखा पांड़े, अनुजा पाटिल, डिप्टी शर्मा और पूनम यादव को एक एक विकेट मिला। एकता विष्ट को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर आफ द मैच चुना गया। उधर पाकिस्तान से मिले मात्र 73 रनों के मामूली से लक्ष्य का पिछा करने उतरी भारतीय टीम शुरूआत में थोड़ी लडख़ड़तो हुए दिखी।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका भी शुरू करने जा रहा है ये टूर्नामेंट, जानिए कब होगा आयोजन

इस दौरान भारतीय टीम के दा विकेट मात्र पांच रनों के टीम स्कोर पर ही गिर गए। सलामी बल्लेबाज मित्ताली राज और डिप्ती शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गई। वहीं एक छौर पर टीकी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 40 गेंदों में 38 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 49 गेंद में 34 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। मंधाना और हरमनप्रीत ने तीसरे विकेट के लिए 65 रनों की महत्वपूर्ण और मैच जीताउ साझेदारी की।

इस खिलाड़ी का जादू देखना चाहते हैं भारतीय पूर्व कप्तान सौरव गांगुली।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टीक नहीं सकी और उसके लगातार विकेट गिरते रहें। जिस कारण पाकिस्तान की टीम ने 7 विकेट गवाकर मात्र 72 रन ही बना सकी। सना मीर 38 गेंदों में 20 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। इसके अलावा पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज नाहिदा खान (18) ही रही जो जो दोहरे अंक तक पहुंच सकीं।