Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आर्यमान बिड़ला को आईपीएल में नहीं मिला था एक भी मैच में मौका, अब मिला यह सम्मान

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जिसमें भारत के जाने मानें उद्योगपति कुमारमंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमान बिड़ला को भी नीलामी में काफी कम दामों में खरीदा गया था, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था।

इस बार नीलामी में इन्हें दो साल बाद वापसी करने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने खरीदा था। इनके पिता भले ही करोड़पति या अरबपति हो, लेकिन इन्हें महज 30 लाख में खरीदा गया था।

आईपीएल में तो खेलने का मौक़ा नहीं मिल पाया लेकिन अब ये भारतीय टीम में जगह बनाने का हर दम प्रयास करेंगे। साथ ही इन्हें हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अंडर 23 कर्नल सी के नायुडू ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने के लिए युवा को एम ए चिदंबरम पुरस्कार से सम्मानित किया है।

जानकारी के लिए बता दें कि आर्यमान बिड़ला का फॉर्म सी के नायुडू ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन रहा था। इस श्रृंखला के दौरान आर्यमान ने महज 6 मैच खेलते हुए उसमें जबरदस्त बल्लेबाजी की और 79.50 के बेहतरीन औसत से कुल 795 रन बनाए थे इस कारण इन्हें यह अवॉर्ड मिला है।

गौरतलब हो कि मध्यप्रदेश के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले युवा आर्यमान बिड़ला अब बैंगलोर में आयोजित अंडर-23 राष्ट्रीय क्रिकेट अकेडमी कैंप का हिस्सा बनने के लिए जा रहे है। इस कैंप में हिस्सा बनने के लिए ये अब अच्छी खासी तैयारीयां कर रहे है।

इस दौरान इन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि, 

“मैं अपने खेल में सुधार कर रहा हूँ ताकि ज्यादा अच्छा खेल सकूँ। मैं लगातार अच्छा करने का प्रयास कर रहा हूँ। एनसीए में मुझे कोच से काफी कुछ सीखने को मिला है। आगे आने वाले दिनों में मुझे बहुत क्रिकेट खेलना है और मेरा प्रयास यही रहेगा कि मैं अच्छा खेलूं।”

बता दें कि आईपीएल के 11 वें सीजन में आर्यमान बिड़ला राजस्थान रॉयल्स के हिस्सा थे, जहाँ उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने बताया है कि उन्हें शेन वॉर्न और कप्तान अजिंक्य रहाणे से बहुत कुछ सीखने को मिला है।

The post आर्यमान बिड़ला को आईपीएल में नहीं मिला था एक भी मैच में मौका, अब मिला यह सम्मान appeared first on SportzWiki Hindi.