Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय क्रिकेट टीम आने वाले पांच सालों में खेलने वाली है इतने मैच की जानकर रह जाएंगे हैरान...

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम आने वाले पांच सालों में कितने मैच खेलेगी इसकों लेकर खुलासा हो गया है। भारतीय टीम 2018 से 2023 के बीच विभिन्न प्रारूपों में लगभग 203 अंतराष्ट्रीय मैच खेलेगी। टीम के खेलने को लेकर पूरे पांच साल का कैलेंडर जारी होने के बाद यह बात सामने आई हैै।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेकहम के अनुसार, इन दो टीमों के बीच होगा विश्व कप फाइनल

इन पांच सालों में और भी टीमें जो मैच खेलेगी उनका भी नाम सामने आया है। आपकों बता दें की विश्व क्रिकेट में भारत एक ऐसी टीम है जो सबसे ज्यादा पैसे कमाती है और क्रिकेट बोर्ड में भी बीसीसीआई का नाम सबसे उपर है।

भारतीय क्रिकेट टीम इन पांच वर्षों के कार्यक्रम के अनुसार 51 टेस्ट मैच खेलगी, 83 वन डे और 69 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। मैच खलने के मामले में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर है जबकी वेस्टइंडीज और इंग्लैंड तीसरे और चौथे स्थान पर हैै।

रोहित ने पक्का किया इंग्लैंड दौरे का टिकट, यो-यो टेस्ट में हुए पास

वेस्टइंडीज 186 मैच और इंग्लैंड 175 मैच खेलेगी इन टीमों के मुकाबले भारत के पास इन पांच सालों में खेलने के लिए कई सीरीज होगी जो अलग अलग जगहों पर आयोजित होगी।

इसी दौरान इंग्लैंड इस समय में 59 टेस्ट मैच खेलगा और आॅस्ट्रेलियां 47 टेस्ट मैच खेलगा, इसके साथ ही भारत 51 टेस्ट मैच खेलेगा। एकदिवसीय और टी -20 के मामले में भारत वेस्टइंडीज 75 एकदिवसीय और 68 टी 20 से आगे है।

केवल साढ़े चार घंटे में ही इंग्लैंड ने तोड़ दिया ये विश्व रिकॉर्ड

इस दौरान आईपीएल भी आयोजित होंगे जिसके चलते हर साल मैचों की संख्या में कमी होती जाएगी और हर वर्ष भारत को कम मैच खेलने होंगे। टीम को वर्ष 2018-19 में सभी प्रारूप में 54 मैच खेलने हैं जबकि इसके बाद आने वाले चार सालों में भारतीय टीम सभी प्रारूपों में 41, 33, 40 और 35 मैच खेलेगी।