Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुरली विजय ने बताये कैसे अफगानिस्तान की मदद से भारत देगा इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में करारी शिकस्त

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के बाद टीम इण्डिया को इंग्लैंड के दौरे पर जाना है,जहां पर मेजबान टीम के खिलाफ एक लम्बी श्रृंखला खेलनी है. खेली जाने वाली इस लम्बी श्रृंखला में भारतीय टीम को इंग्लैंड की क्रिकेट टीम के खिलाफ 1 अगस्त से  पांच टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है,जिसमें टीम इण्डिया को जीत हासिल करने के लिए काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा.

इंग्लैंड दौरे के लिए फायदेमंद होगा यह टेस्ट मैच

इसी बीच टीम इण्डिया के बल्लेबाज मुरली विजय ने मीडिया से खास बातचीत की,जिसमें उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि,

“अफगानिस्तान के खिलाफ खेला जाना वाला टेस्ट मैच हमें आगे बढने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है. यह हमारी लिए बेहद ही चुनौती भरा टेस्ट मैच रहेगा, जिसमें मिली सफलता आगे आने वाले इंग्लैंड सीरीज के लिए फायदमेंद साबित होगा।”

हल्के में नहीं लेना चाहते अफगानिस्तान टीम को

इसके अलावा मुरली विजय ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जानी वाली टेस्ट मैच को हल्के में नहीं लेते हुए कहा कि,

“अफगानिस्तान क्रिकेट टीम एक तरह से टेस्ट क्रिकेट में शुरूआत कर रहा है, पर हम उन्हें कतई हल्के में नहीं ले सकते हैं। अफगानिस्तान के पास कई अच्छे खिलाड़ी है,जो टेस्ट जैसे फाॅर्मेट में शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाने का माद्दा रखते हैं.”

इस वजह से मिलेगी हमे ंसफलता

वहीं इग्लैंड दौरे पर बात करते हुए मुरली विजय ने कहा कि,

“हम करीब चार साल पहले इंग्लैड के दौरे पर गए थे और ऐसे में हम कुछ हद तक वहां की परिस्थितियों से वाकिफ है,जिसका फायदा हमें इंग्लैंड दौरे पर मिल सकता है.हालांकि इसमें यह बात भी ध्यान देने वाली है कि पिछली दफा हमारे टीम के महत्वपूर्ण प्लेयर भी संघर्ष करते हुए नजर आए थे।

ऐसे में हमारे ऊपर मानसिक तौर पर भी दबाव रहेगा। अगर हम इन सब चीजों से डटकर मुकाबला करते हुए हमें खेल पर ध्यान देंगे तो जरूर हमें सफलता मिलेगी।”

The post मुरली विजय ने बताये कैसे अफगानिस्तान की मदद से भारत देगा इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में करारी शिकस्त appeared first on SportzWiki Hindi.