Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व कप्तान कर सकते हैं राजनीति में प्रवेश!

स्पोर्ट्स डेस्क: यूपीए सरकार के समय भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को राज्यसभा सांसद बनाया गया और अब मोदी सरकार भारतीय टीम के दो पूर्व कप्तानों को अपनी पार्टी में शामिल कर सकती है। सोशल ​मीडिया पर कपिल देव और सौरव गांगुली के बारे में इस तरह की खबरे आ रही है।


पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की कपिल देव के साथ हुई मुलाकात के बाद ये अटकलें लगाई जा रही है की कपिल देव को राज्ससभा सांसद बनाया जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को पार्टी में शामिल करने की तैयारी कर रही है।


भाजपा राष्ट्रपति की ओर से राज्यसभा के लिए नामांकित होने सासंदो में से एक सीट पर ​कपिल देव को चुना जा सकता है। इससे पहले भी भाजपा कपिल देव से लोकसभा चुनाव लडऩे के लिए आग्रह किया ​था ​लेकिन उस समय कपिल देव ने राजनीति से दूर रहने की बात कही थी।



Herald