स्पोर्टस डेस्क:भारतीय खिलाड़ियों ने अपने खेल के प्रदर्शन के माध्यम से सभी खेलों में अपने नाम कई रिकॉर्ड कायम कर रखें। अगर क्रिकेट में सचिन और विराट तो शतरंज में आनंद और बैडमिंटन में साइना नेहवाल ने अपने खेल के दम पर कई रिकॉर्ड बनाकर भारत का नाम रोशन किया है। लेकिन आज 12 साल के भारतीय ने अपने खेल के दमदार प्रदर्शन के आधार पर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दुनिया के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने 18 साल की उम्र में ग्रेंड मास्टर का खिताब जीतकर एक विश्व रिकॉर्ड बना दिया था। लेकिन इस रिकॉर्ड के बनने के बाद सब लोगों का मानना था की इस रिकॉर्ड को तोड़ना किसी के लिए आसान काम नहीं होगा। लेकिन आनंद के इस रिकॉर्ड को सबसे पहले मैगनस कार्लसन ने तोड़ा और कार्लसन ने 13 साल की उम्र में ये खिताब जीतकर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया था।
लेकिन शनिवार को इटली में आयोजीत ग्रेडिन ओपन प्रतियोगिता में 12 साल के भारतीय लड़के ने कार्लसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ी आर प्रग्गनानंद ने ग्रैंडमास्टर मोरोनी लूका जूनियर को आठ राउंड के मुकाबले में हराकर दुनिया के दुसरे सबसे युवा ग्रैंड मास्टर होने का खिताब अपने नाम कर लिया है। शतंरज में सबसे कम उम्र में इस खिताब को जीतने का रिकॉर्ड उक्रेन के सर्जेई करजाकिन के नाम है। करजाकिन ने 2002 में केवल 12 साल सात महीने की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब जीतकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया था। इस जीत के बाद प्रग्गनानंद ने कहा कि इस जीत के बाद मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।
इस खिताब को जीतने से पहले मुझे नहीं पता था की में ग्रैंडमास्टर बनने वाला हुं और मैंने खेल के बीच में इस खिताब को जीतने के बारे में नहीं सोचा और मेरा सारा ध्यान अपने खेल पर रखा। इस जीत के बाद प्रग्गनानंद को विश्वनाथन आनंद ने उन्हें बधाई दी है। आनंद ने ट्वीट करते हुए कहा कि, वह जल्द ही चेन्नई में मिलेंगे।
Herald