Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फोटो खिंचवाने के चक्कर में टूटा विराट कोहली का कान! पढि़ए क्या है पूरा मामला

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली की राजधानी स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में अभी हाल ही में वैक्स प्रतिमा लगाई गई है। इसे लेकर जहां एक ओर विराट कोहली उत्साहित थे तो वहीं दूसरी ओर उनके प्रशंसकों में भी इसे देखने की होड़ सी लगी हुई थी। विराट कोहली के प्रति उनकी इस प्रतिमा को देखने के लिए लोगों का प्यार इतना उमड़ा कि इस प्यार की कीमत उनकी प्रतिमा को खंडि़त होकर चुकानी पड़ी। मैडम तुसाद म्यूजियम में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के मोम के पुतले के साथ फैंस तग फोटो खिंचा रहे थे इस दौरान उनकी पुतले का दाया कान टूट गया।

अफगानिस्तान ने किया बांग्लादेश का सूपड़ा साफ, 3-0 से जीती सीरीज

वैसे देखा जाए तो अन्य संग्रहालयों में रखी गई मूर्तियों एवं कलाकृतियों को लोगों को दूर से ही देखने की अनुमति होती है, लेकिन मैडम तुसाद संग्रहालय में लगी इन प्रतिमाओं को फैंस उनके नजदीक जाकर देख सकते हैं और उनके साथ फोटो क्लिक कर सकते हैं। फैंस के इसी फोटो क्लिक के दौरान प्रतिमा का दाया कान क्षतिग्रस्त हो गया।

जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कही ये बड़ी बात!

इस प्रतिमा का अनावरण अभी बुधवार को ही किया गया था। विराट के इस पुतले को नकादीक से देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशंसक विराट के पुतले के साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए इतने उत्साहित हो उठे कि किसी ने उनके दायें कान को ही क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस बोर्ड ने घोषित किए कक्षा 12 के साइंस और कॉमर्स के परिणाम, ऐसे करे चेक

मैडम तुसाद के दिल्ली स्थित संग्रहालय में संभवत: यह इस तरह का पहला हादसा है कि कोई पुतला क्षतिग्रस्त हो गया। विराट के पुतले का जब अनावरण हुआ तो उस समय सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था लेकिन भीड़ बढ़ती गई, चाहने वालों की सेल्फी खिंचवाने की चाहत बढ़ती गई और इसी दौरान यह हादसा हो गया। हालांकि संग्रहालय प्रबंधन ने तुरंत हरकत में आतेे पुतले के क्षतिग्रस्त कान को ठीक करवा लिया। विराट के पुतले को ठीक करवाकर पुन: उनकी जगह लगा दिया गया है।