Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्री लंका ने बांग्लादेश दौरे के लिए ए टीम की किया घोषणा

जहां भारतीय अंडर-19 टीम श्री लंका दौरे पर जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश के दौरे के लिए लिए श्री लंका बोर्ड द्वारा टीम ‘ए’ के खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गयी है. यह जानकारी श्री लंका क्रिकेट बोर्ड के ऑफिसियल ट्वीटर अकाउंट द्वारा दी गयी है.

बांग्लादेश दौरे पर जा रही श्री लंका टीम तीन चार दिवसीय और तीन एक दिवसीय मैच खेलेगी. यह दौरा 26 जून से 22 जुलाई तक चलेगा. जिसमें से ज्यादातर मुकाबले बांग्लादेश के सिलहट क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे.

15 खिलाड़ियों की लिस्ट 

तीन चार दिवसीय और तीन एक दिवसीय मैचों के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. जबकि चार खिलाड़ियों को अतिरिक्त के रूप में शामिल किया गया है. दिमुथ करुणरत्ने को टीम के कप्तान के तौर पर चुना गया है. जबकी दासुन शनाका को उपकप्तान बनाया गया है.

30 वर्षीय कप्तान दिमुथ करुणरत्ने ने श्री लंका के लिए 49 टेस्ट मैच और 17 एक दिवसीय मैच खेले हैं. टेस्ट में करुणरत्ने 3186 रन बनाए हैं. जिसमें उनकी औसत 34.63 रही है. इस दौरान करुणरत्ने सात शतक और 14 अर्द्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 196 रन रहा है. वनडे में करुणरत्ने सफल साबित नही हुए हैं. सिर्फ 17 मैच खेलने वाले करुणरत्ने इस फॉर्मेट 15.83 की औसत से 190 रन ही बना पाए.

उपकप्तान दासुन शनाका श्री लंका के लिए 3 टेस्ट और 7 वनडे मैच खेले हैं. जबकि 24 टी-20 मैच खेले हैं. दासुन एक ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं. जिन्होंने श्री लंका के लिए खेलते हुए औसत प्रदर्शन किया है.

15 सदस्यीय टीम -दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान),दनुष्का गुनाथिलका, सदीरा समरविक्रमा,लाहिरू थिरिमाने, आसान प्रियंजन, चरित असलंका, दासुन शनाका(उप कप्तान),शम्मु आसान, मनोज सारथचंद्र, प्रभा जयसूर्या, लक्ष्मण सांडकन, निशान पेरिस, शेहन मदुष्का, निसाला थारका, गुणरत्ने

अतिरिक्त – लाहिरू मिलंथा, विश्व फर्नांडो, चतुरंग डी सिल्वा, लसिथ

The post श्री लंका ने बांग्लादेश दौरे के लिए ए टीम की किया घोषणा appeared first on SportzWiki Hindi.