Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जयराम ने यूएस ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

फुलरटन
 वापसी करने वाले अजय जयराम ने यहां 150,000 डालर ईनामी राशि के यूएस ओपन बीडल्यूएफ विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट में कोरिया के हियो कवांग ही पर सीधे गेम में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।            

इस 30 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी को पुरूष एकल मुकाबले में हियो कवांग ही को हराने में आधा घंटा लगा। अब उनका सामना फ्रांस के मार्क कालजोऊ से होगा।            

जयराम साल के शुरू में इंडिया ओपन के दौरान टामी सुगियार्तो के खिलाफ दो प्वाइंट के बाद ही रिटायर हो गये थे। फिर चोट से उबरने के बाद उन्होंने चाइना मास्टर्स , न्यूजीलैंड ओपन और आस्ट्रेलिया ओपन में हिस्सा लिया।