Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी और रोहित शर्मा को पछाड़ते हुए विराट कोहली ने जीता यह शानदार अवार्ड

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली एक शानदार बल्लेबाज हैं. उनका लगातार जबरदस्त प्रदर्शन जारी है. बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से उन्हें एक बार फिर पॉली उमरीगर अवार्ड मिलने वाला है. इसकी जानकारी बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर प्रेस रिलीज़ जारी कर दी है.

कोहली को ये अवॉर्ड 12 जून को बेंगलुरु में होने वाले बीसीसीआइ अवॉर्ड्स में दिया जाएगा. इसी दिन बीसीसीआइ इंटरनेशनल और डोमेस्टिक लेवल पर अवॉर्ड जीतने वाले अन्य विजेतओं को भी सम्मानित करेगा.

इससे पहले तीन बार इस अवार्ड से विराट हो चुके सम्मानित

यह पहला मौका नही है जब विराट कोहली को पॉली उमरीगर अवार्ड दिया जा रहा है. इससे पहले वह तीन बार यह ख़िताब प्राप्त कर चुके हैं. अब वे पहले ऐसे खिलाड़ी बनेंगे जो चार बार इस अवॉर्ड को अपने नाम करेंगे. इससे पहले वह 2011-12, 2014-15, 2015-16 में यह अवॉर्ड जीत चुके हैं.

इसलिए दिया जाता है पॉली उमरीगर अवार्ड

पॉली उमरीगर अवॉर्ड इंटरनेशनल लेवल पर शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी को दिया जाता है. विराट ने पिछले साल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में उम्दा प्रदर्शन किया है. इसलिए बीसीसीआइ ने 2016-17 और 2017-18 में कोहली के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए चुना है.

महिला वर्ग में हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना को मिलेगा ये अवार्ड 

विराट कोहली को जहां पुरुष वर्ग में यह अवार्ड मिला है तो वहीं महिला वर्ग में हरमनप्रीत कौर (2016-17) और स्मृति मंधाना (2017-18) को यह दिया जाएगा. मंधाना एक धमाकेदार बल्लेबाज के रूप में उभर कर सामने आई हैं. वहीं हरमनप्रीत कौर की बल्लेबाजी ने सभी को प्रभावित किया है. यह दोनों बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया की वूमेन बिग बैश लीग में भी खेल चुकी हैं.

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गयी समिति के चेयरमैन विनोद रॉय ने अवार्ड विजेताओं को बधाई देते हुए कहा ”बीसीसीआई के वार्षिक अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई देता हूं. पिछले दो साल पुरुष और महिला भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार रहे हैं. हमें उनकी उपलब्धियों पर गर्व है”

 

The post धोनी और रोहित शर्मा को पछाड़ते हुए विराट कोहली ने जीता यह शानदार अवार्ड appeared first on SportzWiki Hindi.